Thama Teaser Anyalsis Malaika Arora surprise: मैडॉक फिल्म्स का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले स्त्री, भेड़िया और मुंजिया की दुनिया सामने आती है. इस यूनिवर्स की फिल्में दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुकी हैं। भेड़िया, मुंजिया, स्त्री और स्त्री 2 की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब दिनेश विजन एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘थामा’। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नज़र आ रहे हैं। मंगलवार को फिल्म का टीजर ड्राप कर दिया गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को रोमांस, हॉरर और एक्शन का अनोखा कॉम्बिनेशन देने वाली है।
एक हॉरर-थ्रिलर लव स्टोरी
टीजर की शुरुआत होती है एक खूबसूरत जंगल से, जहां आयुष्मान और रश्मिका नजर आते हैं। यहां एक सवाल गूंजता है “रह पाओगी मेरे बिना…100 साल तक” और उसका जवाब आता है “100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नही”। ये रोमांटिक शुरुआत धीरे-धीरे डर और खून-खराबे में बदल जाता है। टीजर में जहां एक तरफ आयुष्मान-रश्मिका की मोहब्बत नजर आती है, वहीं दूसरी तरफ इस प्यार के रास्ते में कई मुश्किलें और डरावने साये भी दिखाई देते हैं। आयुष्मान को जंगल में जंगली जानवरों से भिड़ते हुए भी दिखाया गया है, मतलब साफ है कि थामा महज एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक हॉरर-थ्रिलर लव स्टोरी है, जिसमें रोमांस भी है और डर भी।
मलाइका अरोड़ा का सरप्राइज
दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एक आइटम्स नंबर तो होता ही है और ऐसा ही कुछ इस टीज़र में भी नज़र आया। टीजर में एक सरप्राइजिंग झलक है, टीज़र में मलाइका अरोड़ा को डांस करते हुए दिखाया गया है, यानी इस फिल्म में उनका आइटम नंबर भी शामिल है। उनकी एंट्री से फिल्म का ग्लैमर और एंटरटेनमेंट क्वोटिएंट और बढ़ने वाला है। बीते दिन लीड एक्टर्स का पोस्टर रिलीज़ करने के बाद आज टीज़र के ज़रिए ये भी पता चला कि थामा की स्टारकास्ट भी काफी मजेदार है। आयुष्मान और रश्मिका के साथ-साथ सीरीज पंचायत के प्रह्लाद चा यानी की फैसल मलिक भी फ़िल्म में है, फैज़ल के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे कलाकार भी इसमें अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ऐसे टैलेंटेड एक्टर्स की मौजूदगी से फिल्म और स्ट्रॉंग बनती है।
यह भी पढ़ें: ‘सरकटे’ ने मचाया आंतक, तो हो गई Stree 3 की तैयारी, क्या है फिल्म की कहानी? कब होगी रिलीज?
दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म को डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले भी हॉरर और सस्पेंस जॉनर जैसे मुंजिया, काकुदा और मराठी फ़िल्म ज़ोम्बिवली के ज़रिए अपने बेहतरीन काम दिखा चुके हैं। थामा इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात ये भी है कि इस फ़िल्म के ज़रिए आयुष्मान खुर्राना दो साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा होने लगी है। ज्यादातर दर्शक इसे सुपरहिट मान रहे हैं। तो वही कुछ लोग स्त्री यानी की श्रद्धा कपूर को टीज़र के अंत में ढूंढने लगे थे।
यह भी पढ़ें: वो ‘एक्टर’ जिसे मिलते थे दिन के 800 रुपये; इरफान खान की फिल्म को किया मना, रातों-रात बना नेशनल क्रश
हंसी, रोमांस, हॉरर और थ्रिल..सबका मजा एक साथ
एक यूजर ने लिखा “मैडॉक बॉलीवुड में राज कर रहा है, एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है” वहीं, एक दूसरे फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा “करीब दो साल बाद थिएटर में आयुष्मान को देखने का बेसब्री से इंतजार है”। कुल मिलाकर, थामा का टीजर इशारा कर रहा है कि फिल्म में प्यार की मिठास भी होगी और डर का तीखापन भी. भले ही मैडॉक फिल्म्स ने टीज़र के ज़रिए इग्ज़ैक्ट डेट अनाउंस नहीं किया है पर दिवाली पर जब ये फिल्म रिलीज होगी, तो दर्शकों को हंसी, रोमांस, हॉरर और थ्रिल..सबका मजा एक साथ मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: Go Goa Gone के बाद फिर जॉम्बी की दुनिया में ले जाएंगे दिनेश विजन! जानें क्या है अपडेट?
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines