Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कौन हैं Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता? जिनके साथ फिल्मी रही एक्टर की लव स्टोरी

Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam: थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है. खबरें हैं कि दोनों की शादी टूटने के कगार पर है. संगीता ने शादी के 27 साल बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है. चलिए आपको भी बताते हैं थलापति विजय की पत्नी कौन हैं?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 28, 2026 08:10
Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam
टूटने की कगार पर थलापति विजय की शादी

Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. एक्टर की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने शादी के 27 साल बाद तमिलनाडु के चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की है. थलापति विजय ने अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को हमेशा प्राइवेट रखा है. वहीं उनकी पत्नी भी हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रही हैं. वहीं अब तलाक की खबर के बाद संगीता सोरनलिंगम भी लाइमलाइट में आ गई हैं. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम कौन हैं?

कौन हैं संगीता?

संगीता सोरनलिंगम के साथ थलापति विजय की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. विजय की पत्नी का पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम में हुआ लेकिन इसके बाद भी वो भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहीं. संगीता के पिता एक जाने-माने बिजनेसमैन थे और एक साधारण जीवन जीते थे. वहीं अपने पिता की क्वालिटी संगीता के अंदर भी आई, उन्होंने कभी भी अपने पति के स्टारडम का फायदा नहीं उठाया और लाइमलाइट से भी हमेशा दूरी बनाए रखी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: विवादों के बीच रिलीज हुई The Kerala Story 2, पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई; ‘ओ रोमियो’ का भी जान लें हाल

कैसे हुई मुलाकात?

संगीता और विजय की लव स्टोरी काफी यूनिक रही. जब विजय की फिल्म Poove Unakkaga रिलीज होते ही सुपरहिट बनी, उस दौरान संगीता एक्टर को बधाई देने के लिए चेन्नई आई थीं. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म सिटी में हुई. विजय को संगीता की सादगी इतनी पसंद आई कि वो उन्हें अपनी फैमिली से मिलवाने के लिए अपने घर लेकर चले गए. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और परिवार ने भी दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया. विजय क्रिश्चियन तो संगीता हिंदू हैं, लेकिन कपल ने दोनों धर्म से शादी की और चेन्नई में अपने दोस्तों को रिसेप्शन भी दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vijay-Rashmika की शादी के बीच OTT पर ट्रेंड करने लगी ये फिल्म, IMDb पर मिली 7.7 की रेटिंग

टूटने की कगार पर शादी

वहीं अब शादी के 27 साल बाद दोनों की राहें अलग होने जा रही हैं. संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दर्ज करा दी है. जब ये खबर वायरल हुई, तब से विजय के फैंस भी चिंता में आ गए हैं. इसके साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी इस खबर से हलचल मच गई है. बता दें संगीता और विजय की शादी साल 1999 में हुई थी.

First published on: Feb 28, 2026 08:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.