16 साल की उम्र में Salman Khan संग फिल्म का ऑफर, Asha Bhosle की नातिन आज है सुपरस्टार

भारतीय सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले की नातिन ने बॉलीवुड में कई बड़ी हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं उनके पिता भी फिल्मों में खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है. चलिए जानते हैं उस अभिनेत्री के बारे में.

asha bhosle

आशा भोसले की नातिन है ये अभिनेत्री

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार है जिन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है. फिर चाहे उनके परिवार वाले ही क्यों ना फिल्म जगत से तालुख रखते हो. आज हम आपको आशा भोसले की नातिन के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. इतना ही नहीं इस एक्ट्रेस के पिता भी बॉलीवुड में खूंखार विलेन का रोल कर चुके हैं. अब आप यह सोच रहे होंगे कि हम किस अदाकारा की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है आशा भोसले की सुपरस्टार नातिन

दरअसल, हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर है. श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरी कपूर और पिता शक्ति कपूर है. दरअसल, श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरी कपूर के पिता यानी श्रद्धा कपूर के नाना पंढरीनाथ कोल्हापुरे है, जो दीनानाथ मंगेशकर के भतीजे और लता मंगेशकर व आशा भोंसले के ममेरे भाई थे. इसी रिश्ते के कारण श्रद्धा कपूर आशा भोसले की नानी लगती है और अक्सर वो आशा भोसले के साथ तस्वीर शेयर करती हुई नजर आती है.

विज्ञापन

सलमान खान संग फिल्म हुई थी ऑफर

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म तीन पत्ती से कदम रखा था. यह फिल्म साल 2010 में रिलीज की गई थी इसके बाद उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘आशिकी 2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. श्रद्धा कपूर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ है. जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था. श्रद्धा कपूर भले ही सलमान खान के साथ कोई फिल्म में नजर नहीं आई है. लेकिन जब वह विदेश में पढ़ाई कर रही थी, तो उस दौरान उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला था. हालांकि, पढ़ाई के कारण उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया था. उस वक्त श्रद्धा कपूर की उम्र 16 वर्ष थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ