Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Jana Nayagan के मेकर्स ने पकड़ी समझौते की राह, सेंसर बॉर्ड के खिलाफ दर्ज केस लेंगे वापस!

Jana Nayagan: सुपरस्टार थलापति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज डेट को लेकर घमासान मचा हुआ है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने समझौते की राह पकड़ने का प्लान किया है. वहीं सेंसर बोर्ड के खिलाफ दर्ज याचिका को भी वापस लेने का फैसला किया है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 10, 2026 09:48
thalapathy vijay jana nayagan

Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट को लेकर कानूनी विवाद अभी भी चल रहा है. फिल्म के मेकर्स ने अब इस मामले में नया पैंतरा अपनाया है. मेकर्स अब मद्रास हाईकोर्ट में सेंसर बोर्ड के खिलाफ दायर याचिका को वापस लेने का फैसला किया है. फिल्म मेकर्स के वकील ने हाल ही में कोर्ट रजिस्ट्री में एक लेटर जमा करवाया है, जिसमें कहा गया है कि अब हम ये मामला अदालत के बाहर सुलझाना चाहते हैं. काफी लंबे समय से फिल्म से जुड़ा ये विवाद चल रहा है, अब मेकर्स के इस दांव से लग रहा है कि जल्द ही ये मामला भी खत्म हो सकता है.

कैसे गरमाया मामला?

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ फिल्म का विवाद तब शुरू हुआ जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज से पहले U/A सर्टिफिकेट नहीं दिया. साथ ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘रिवाइजिंग कमेटी’ के पास भेजना का फैसला किया. इसके बाद फिल्म मेकर्स ने सेंसर बोर्ड को चुनौती देते हुए मद्रास हाइकोर्ट में सेंसर बोर्ड के खिलाफ याचिका दायर कर दी. जिसके बाद विवाद और ज्यादा गरमा गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 7 बार हुआ प्यार, फिर भी जिंदगी भर रहीं तन्हा, दुनिया थी लुक्स की दीवानी; पहचाना कौन है ये हसीना?

मेकर्स ने बदला फैसला

हाईकोर्ट ने मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सेंसर बोर्ड को बदलावों के साथ फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने को कहा था, हालांकि इसके बाद भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया और फिल्म की रिलीज डेट में देरी हो गई. वहीं अब मेकर्स ने सेंसर बोर्ड से समझौता करने का फैसला लिया है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट में सौंपे गए लेटर में मेकर्स ने कहा है कि वो सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी के सामने दोबारा पेश होने के लिए तैयार हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मंत्री जी से कॉल मत करवाओ…’, नए-नवेले सिंगर्स पर फूटा मशहूर म्यूजिक कंपोजर का गुस्सा; दे डाली चेतावनी

केस पर होगी सुनवाई

वहीं अब मंगलवार यानी 10 फरवरी को ये मामला जस्टिस पीडी आशा की बेंच में पेश किया जाएगा. वहां याचिका वापस लेने की आधिकारिक अनुमति ली जाएगी. मेकर्स को भरोसा है कि इसके बाद फिल्म को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है. फैंस भी फिल्म की नई रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साथ ही थलापति विजय के फैंस इस कानूनी प्रक्रिया के पूरा होने का भी इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

First published on: Feb 10, 2026 09:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.