पहले टिकटॉक, फिर इंस्टाग्राम और रियलिटी शो… कौन हैं Faiz Baloch? जो बने The 50 के कंटेस्टेंट

Who is Faiz Baloch: मोस्ट अवेटेड शो ‘द 50’ के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस शो को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस बीच हम आपको शो के कंटेस्टेंट फैज बलोच के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Faiz Baloch

Faiz Baloch. image credit- social media

विज्ञापन

Who is Faiz Baloch: मोस्ट अवेटेड शो ‘द 50’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हर कोई शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस शो में 50 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं. शो के शुरू होने से पहले हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है. इस बीच हम आपको ‘द 50’ में नजर आने वाले कंटेस्टेंट फैज बलोच के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं फैज बलोच?

कौन हैं फैज बलोच?

फैज बलोच की बात करें तो फैज बलोच एक पॉपुलर इंडियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और ‘टीम 07’ (Team 07) ग्रुप के सदस्य हैं. फैज बलोच सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं और उनका अपना तगड़ा फैनबेस है. फैज बलोच ने टिकटॉक पर अपनी पहचान बनाई और इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियोज बनाई, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली.

विज्ञापन

इंस्टग्राम पर इतने फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद एक्टर ने रियलिटी शो का रुख किया. अब फैज बलोच को मोस्ट अवेटेड शो ‘द 50’ में देखा जाएगा. फैज बलोच के इंस्टाग्राम की बात करें तो इंस्टग्राम पर फैज को 9.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. फैज की इंस्टा आईडी की बात करें तो उनकी इंस्टा आईडी faizbaloch_07 है. अब फैज बलोच ‘द 50’ को लेकर चर्चा में हैं. हर किसी को इस शो के शुरू होने का इंतजार है.

कब ऑनएयर होगा शो?

इस शो से प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अगर आप भी नहीं जानते हैं कि ये शो कब से शुरू होने वाला है, तो आपको बता देते हैं कि अपकमिंग शो ‘द 50’ की ऑनएयर डेट 1 फरवरी 2026 है. ये शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और टीवी चैनल कलर्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

कौन होगा शो का होस्ट?

इसके अलावा अगर शो के होस्ट की बात करें तो अभी इसको लेकर कुछ भी सामने नहीं आया है और शो के होस्ट को लेकर तगड़ा सस्पेंस बना हुआ है. हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर शो का होस्ट कौन होगा? अब इसका पता शो के ऑनएयर होने के बाद ही पता लगेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ