Rise and Fall 2 में पलटा गेम! 10 कंटेस्टेंट्स पहुंचे पेंटहाउस, 5 को मिला 'मजदूर' का टैग

Rise and Fall 2: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत हो चुकी है. शो में 15 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है. इनमें 10 कंटेस्टेंट्स को पेंटहाउस में रहने का मौका मिला तो वहीं 5 कंटेस्टेंट्स बेसमेंट में पहुंचे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है.

rise and fall 2 started 10 contestants

'राइज एंड फॉल 2' में 15 कंटेस्टेंट्स की हुई एंट्री (Pic Credit- Instagram)

विज्ञापन

Rise and Fall 2: प्राइम वीडियो का फेमस रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है. दूसरे सीजन को इस बार पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो में 15 कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हो चुकी है. इन 15 कंटेस्टेंट्स में 10 को पेंटहाउस में भेजा गया है तो वहीं 5 कंटेस्टेंट्स को ‘मजदूर’ का टैग मिला है और इन कंटेस्टेंट्स को बेसमेंट में भेजा गया है. सोशल मीडिया पर शो के कंटेस्टेंट्स काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं इन कंटेस्टेंट्स के फैंस इनका गेम देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हैं. अपकमिंग दिनों में पता चलेगा कि इन कंटेस्टेंट्स में ऑडियंस का दिल कौन जीत रहा है और किसका गेम सबसे वीक दिखाई दे रहा है.

शो में 15 कंटेस्टेंट्स की एंट्री

‘राइज एंड फॉल 2’ इस बार वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. 26 सितंबर को शुरू हुए इस शो ने रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. ये शो पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं शो में राजनीति से लेकर टीवी सितारों तक ने एंट्री की. इनमें स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावालातेज, प्रताप यादव, मनीष कश्यप, सिवेत तोमर, काजल राघवानी, इरीना रुडाकोवा, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी और राज ग्रोवर जैसे सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन

5 कंटेस्टेंट्स बने ‘मजदूर’

वहीं इन कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग राशि दी गई. किसी कंटेस्टेंट के हिस्से में 4 लाख आए तो किसी के में 3.5 लाख रुपये मिले. वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के हिस्से में इससे भी कम रकम आई. शो में पैसों के आधार पर ही कंटेस्टेंट्स को पेंटहाउस और बेसमेंट में जाने का मौका मिला. कम पैसों वाले कंटेस्टेंट्स को ‘मजदूर’ का टैग मिला और इन्हें बेसमेंट में रहना होगा. वहीं ज्यादा पैसे वालों को ‘रूलर्स’ का टैग मिला, जिसके बाद इन सितारों को पेंटहाउस में रहना होगा.

विज्ञापन

10 कंटेस्टेंट्स को मिला पेंटहाउस में रहने का मौका

बेसमेंट में 5 कंटेस्टेंट्स गए हैं. इनमें निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कायरा अनु, अनीश भगत और सारा गुरपाल जैसे सितारे शामिल हैं. इन कंटेस्टेंट्स को ‘वर्कर्स’ का टैग मिला है. वहीं दूसरी ओर पेंटहाउस में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में करण पटेल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, तेज प्रताप यादव, शिवेत तोमर, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, काजल राघवानी और इरिना रुडाकोवा जैसे सितारे हैं. इन सितारों को फिलहाल शो में ‘रूलर्स’ का टैग मिला है. अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि किस कंटेस्टेंट की जगह बदलती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ