India’s Best Dancer 5 winner: रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 विनर, कभी भाई के सैलून में करते थे काम
‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के विनर बने रितेश पाल, ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये की कैश प्राइज भी मिली है. बता दें कि यह शो 6 जून 2026 को शुरू हुआ था और इस शो को आज यानी 27 सितंबर को रितेश के रूप में विनर मिला है.
'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के विनर बने रितेश पाल. (PIC-
pratikutekar.official, Instagram)
विज्ञापन
”इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5′ का आगाज 6 जून 2026 को शुरू हुआ था. यह शो पूरे 4 महीने चला और आज यानी 27 सितंबर को इस शो का विनर मिल गया है. इस शो के विनर 19 साल के रितेश पाल बने और ट्रॉफी अपने नाम की है. दिलचस्प बात यह है कि 6 साल पहले रितेश को इसी शो से रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था. हालांकि, उन्होंने अपनी कोशिश नहीं छोड़ी और वो इस शो के विनर बने है. इसलिए यह हमेशा कहा जाता है कि कोशिश कभी भी बेकार नहीं जाती है, उसका फल आपको एक न एक दिन जरूर मिलता है. इस बात को आज रितेश पाल ने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ को जीत कर साबित कर दिया है.
19 साल के रितेश पाल की कहानी भी काफी संघर्ष भरी रही है. बता दें कि आज से करीब 6 साल पहले उने इसी शो से रिजेक्ट भी किया गया था. अमर उजाला के साथ बात करते हुए, रितेश ने यह भी बताया था कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनके घरवालों ने डांस छोड़कर भाई के साथ सैलून में काम करने का भी बोला था. रितेश ने बताया था कि वो 6 दिन डांस करते थे, वहीं 7वें दिन वो भाई के साथ सैलून में काम भी करते थे. दरअसल, काम के बाद भी रितेश ने अपनी मेहनत नहीं छोड़ी और वो आज अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर इस शो को अपना बना लिया है. ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के ग्रैंड फिनाले को जज करिश्मा कपूर, गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी रहे.
आपको बता दें कि यह शो आज सितारों से भरा हुआ था. ग्रैंड फिनाले पर जैकी श्रॉफ के साथ-साथ स्पेशल गेस्ट के तौर पर तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद थे. रितेश पाल रायपुर के रहने वाले हैं, उन्होंने शो के फाइनलिस्ट प्रथमेश माने, दिपाली बोरकर, गीतांजलि मारवाह और अंशिका धारा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है. इतना ही रितेश को ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये की कैश प्राइज भी मनी भी दी जाएगी. रितेश ने यह शो अपने गुरु और कोरियोग्राफर प्रतीक के साथ जीता है.
रितेश पाल बनाएंगे मां के लिए घर
दरअसल, शो जीतने के बाद रितेश पाल ने कहा कि जीती हुई राशि से वो अपनी मां के लिए एक घर बनवाएंगे और उसका नाम हरि दर्शन रखना है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि वो अपनी मां के लिए कुछ करें. रितेश आगे यह भी कहा कि वो जब भी अपनी मां के लिए कुछ करता हूं, तो उन्हें लगता है कि वो कुछ कर रहे हैं.