Who is Bhagirath Bhatt: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. शो को लेकर नए-नए नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, शो के 20वें सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है. इस बीच अब सुनने में आया है कि सलमान खान के इस शो में सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट भी नजर आ सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं भागीरथ भट्ट? जिनके बिग बॉस 20 में आने की चर्चा हो रही है.
कौन हैं भागीरथ भट्ट?
भागीरथ भट्ट की अगर बात करें तो विकिपीडिया के अनुसार, भागीरथ कुमार पंकजभाई भट्ट का जन्म 31 मई, 1991 को गुजरात के जामनगर में हुआ था. उनके परिवार में संगीत और आध्यात्मिकता का माहौल था. लगभग 6 साल की उम्र से ही उन्हें उनके पिता पंकजकुमार दिनेशचंद्र भट्ट ने संगीत की शिक्षा देना शुरू कर दिया.
भागीरथ भट्ट के बारे में
उन्होंने जामनगर के सेकेंडरी स्कूल से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद वो महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा गए, जहां उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स (BPA) में बैचलर डिग्री पूरी करने पर गोल्ड मेडल मिला था. इसके बाद फिर उन्होंने इंस्ट्रुमेंटल सितार पर जोर देने के साथ परफॉर्मिंग आर्ट्स (MPA) में मास्टर डिग्री हासिल की थी.
भागीरथ ने बनाया शानदार करियर
इसके बाद भागीरथ ने बॉलीवुड, रीजनल सिनेमा, वेब सीरीज, टेलीविजन और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में शानदार करियर बनाया. फिर उन्होंने भारत और विदेशों में परफॉर्म किया और वो पद्मावत, भूल भुलैया 3, बॉर्डर 2 जैसी फिल्में और बंदिश बैंडिट्स और हीरामंडी जैसी मशहूर सीरीज के लिए जाने जाने लगे.
‘बिग बॉस 20’ में एंट्री को लेकर क्या बोले?
इन दिनों भागीरथ को लेकर चर्चा हो रही है कि वो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाले हैं, लेकिन भागीरथ भट्ट ने खुद इन खबरों पर विराम लगा दिया है. भागीरथ भट्ट ने बिग बॉस 20 में एंट्री वाले सवालों का साफ जवाब देते हुए साफ कहा है कि वो शो का हिस्सा नहीं बनने वाले.
कब शुरू होगा बिग बॉस 20?
शो में एंट्री ना आने को लेकर भागीरथ ने कहा कि इस शो के माहौल को वो खुद के लिए सही नहीं मानते हैं. उनका कहना है कि उन्हें शांत संगीत पसंद है और यही उनकी प्रेरणा भी है. भागीरथ भट्ट के इस बयान से साफ है कि उनके बिग बॉस 20 में आने की अफवाहें झूठी हैं और वो सलमान खान के शो में नहीं आ रहे हैं. वहीं, अगर बिग बॉस 20 की बात करें तो सलमान खान का शो 6 सितंबर को शुरू होने वाला है. शो के ग्रैंड प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- ‘लोगों ने मदद नहीं की और अब…’, Hanuman Ansh के डायरेक्टर ने बॉलीवुड पर कसा तंज, क्या बोले विशाल चतुर्वेदी?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
35 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines