'लोगों ने मदद नहीं की और अब…', Hanuman Ansh के डायरेक्टर ने बॉलीवुड पर कसा तंज, क्या बोले विशाल चतुर्वेदी?

Vishal Chaturvedi: बॉक्स ऑफिस पर कभी-कभी कुछ फिल्में ऐसा कमाल दिखा देती हैं, जिसकी सालों तक चर्चा होती है. इन दिनों टिकट खिड़की पर एक ऐसी ही फिल्म अपना जलवा दिखा रही है, जिसका नाम ‘हनुमान अंश’ है.

Hanuman Ansh

विशाल चतुर्वेदी ने क्या कहा? image credit- instagram

Vishal Chaturvedi: बॉक्स ऑफिस पर कभी-कभी छोटे बजट की फिल्में कमाल कर देती हैं. इन दिनों टिकट खिड़की पर एक ऐसी ही फिल्म अपना जलवा दिखा रही है. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘छोटे बजट’ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ है, जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बॉलीवुड के बिहेवियर पर बात की है और अपनी नाराजगी जताई है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?

विज्ञापन

विशाल चतुर्वेदी ने की बात

दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने द रौनक पॉडकास्ट पर इस बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों ने इस फिल्म को चलाया है. उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों ने हमारे स्क्रीन काट दिए और 250 से हमारे शो घटकर 25 रह गए.

विज्ञापन

क्या बोले विशाल?

विशाल ने आगे कहा कि पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स भी प्राइम लोकेशन पर हमारे शो चलाने को लेकर आश्वस्त नहीं थे. इसके बाद विशाल ने बॉलीवुड के सपोर्ट और रवैये पर बात करते हुए कहा कि फिल्म के अच्छा करने के बाद कई लोगों ने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया था. हालांकि, मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता हूं.

लोगों ने मदद नहीं की और अब बधाई दे रहे हैं- विशाल

विशाल ने आगे कहा कि इनमें मधुर भंडारकर भी थे, जिनसे मैंने कभी मदद नहीं मांगी थी, लेकिन जिन लोगों से मैंने मदद मांगी और उन्होंने नहीं की और उनके नाम सिर्फ इसलिए नहीं बताना चाहता हूं क्योंकि अब वो मुझे बधाई दे रहे हैं. विशाल ने कहा कि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि क्या चलेगा, लेकिन फिर भी वो दूसरों को अपना ज्ञान देते हैं.

विज्ञापन

इंडस्ट्री को लेकर क्या कहा?

अपनी बात को जारी रखते हुए विशाल ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में बहुत से उलझे हुए लोग हैं और यहां दो तरह के लोग हैं- एक वो जो सच में फिल्म बनाना चाहते हैं और दूसरे वो जिन्हें फिल्ममेकिंग में कोई जुनून नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि उन्हें इसे आजमाना चाहिए.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

गौरतलब है कि हालिया रिलीज फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लगभग 1.8 करोड़ रुपये में बनाकर तैयार किया गया है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भारत में करीब 73.08 करोड़ रुपये तक कलेक्शन कर चुकी है और अब ये फिल्म अपनी इंटरनेशनल रिलीज के लिए तैयार है. भले ही फिल्म को पहले कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब ये फिल्म अच्छा कर रही है और जल्द ही इसे दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ