Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टेलीविजन

कहां हैं ‘रामायण’ के अंगद? मुस्लिम एक्टर ने रखा था रावण की लंका में पैर, हिला ना सका था कोई बलवान

रामानंद सागर का पॉपुलर शो 'रामायण' आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. लोग अब भी काफी पसंद करते हैं. शो के किरदारों की छाप आज भी दर्शकों के दिलों पर है. लेकिन कुछ रोल्स आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. ऐसे में आज आपको 'रामायण' के अंगद के बारे में बता रहे हैं.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 15, 2026 08:57
muslim actor bashir khan, bashir khan Played Angad Role in Ramanand Sagar Ramayan
कहां हैं 'रामायण' के अंगद? (File Photo)

रामानंद सागर का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘रामायण’ तो हर किसी को याद होगा. भला इसे भुलाया भी कैसे जा सकता है. ये ऐतिहासिक रियलिटी शो रहा. इसे लोगों ने काफी पसंद किया था और आज भी इसके राम, सीता और लक्ष्मण की लोग भगवान के जैसे पूजा करते हैं. सीरियल का हर किरदार आज भी लोगों के जहन में है. पहली बार जब इस शो को ऑनएयर किया गया था तो लोग देखने के लिए सारे काम छोड़ देते थे. इसके हर किरदार की छाप आज भी सबको याद है. इनमें से कुछ तो करियर में आगे बढ़ गए और कुछ गुमनामी में समा गए. इसी में से एक अंगद का रोल निभाने वाले एक्टर बशीर खान भी थे.

बशीर खान को रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अंगद के रोल में देखा गया था. वह धर्म से मुस्लिम थे लेकिन इस सीरियल में उन्होंने अलग ही छाप छोड़ी थी. इस रोल से एक्टर को खूब प्रसिद्धि मिली थी. सीरियल में दिखाया गया था कि कैसे जब अंगद रावण की सोने की लंका में पहुंचे थे तो सभी के पसीने छुड़ा दिए थे. रावण की सभा के अच्छे-अच्छे बाहुबली और बलवान तक उनका पैर नहीं हिला पाए थे. अंगद का किरदार बशीर ने बहुत ही शालीनता और सहजता के साथ निभाया था. अगर आज भी अंगद के नाम की चर्चा होती है तो बशीर का ही चेहरा इस रोल में आंखों के सामने आ जाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ब्रेक चाहिए था…’, ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बीच मुंबई से भाग गए थे सनी देओल, बताया क्यों लिया था ऐसा फैसला

‘महाभारत’ जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं बशीर

इतना ही नहीं, बशीर खान को केवल ‘रामायण’ के लिए नहीं जाना जाता है बल्कि वह ‘महाभारत’ और ‘श्री कृष्ण’ जैसे सीरियल के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ (1988) में भी काम किया था. इसके उन्हें ‘श्री कृ्ष्ण’ (1993) जैसे क्लासिक पौराणिक शोज में भी देखा गया था. भारतीय टेलीविजन पर उन्होंने अमिट छाप छोड़ी थी और दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की हुई मौज, ‘तू या मैं’ का भी दिखा जादू

गुमनामी की जिंदगी में खो गए बशीर खान

इसके साथ ही, अगर बशीर खान के बारे में बात की जाए कि अब वो इतने सालों बाद कहां हैं तो इसकी खास जानकारी नहीं है. उन्होंने इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत रामानंद सागर के फेमस शो ‘विक्रम बेताल’ से की थी. लेकिन पहचान ‘रामायण’ के अंगद से मिली थी. क्लासिक शोज के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. लेकिन एक्टर गुमनामी में खो गए हैं. उन्हें अब रोल्स ऑफर नहीं किए जाते हैं.

First published on: Feb 15, 2026 08:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.