'राम-सीता मजाक नहीं', तान्या मित्तल ने राम-सीता वाली साड़ी से एकता कपूर का पोंछा पसीना तो लगी क्लास

Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके लुक की काफी चर्चा हो रही है. वो हाल ही में एक इवेंट में राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी में पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया.

Tanya Mittal trolls for wearing Ram sita printed saree

तान्या मित्तल राम-सीता प्रिंटेड साड़ी पर हुईं ट्रोल. (Tanya Mittal/Instagram)

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ चुकीं कंटेस्टेंट तान्या मित्तल किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में अब हाल ही में वो एक इवेंट में पहुंचीं जहां पर उनका साड़ी वाला लुक छा गया. उनकी इस साड़ी की खास बात ये है कि इसके पल्लू में राम-सीता की फोटो प्रिंट थी. इसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगा दी.

विज्ञापन

दरअसल, तान्या मित्तल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह स्टेज पर पोज दे रही होती हैं और इसी बीच एकता कपूर की एंट्री होती है. वह एकता की ओर जाती हैं. वह उस समय पसीने में डूबी होती हैं. इसकी वजह से तान्या मित्तल आव ना ताव देखती हैं और अपनी साड़ी के पल्लू, जिस पर राम-सीता की फोटो प्रिंट होती है, उसी से उनका मुंह पोंछती नजर आती हैं. इसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है.

विज्ञापन

तान्या मित्तल की हरकत पर क्या बोले लोग?

सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. लोग उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मतलब कुछ भी अब भगवान के साथ ये सब.’ दूसरे ने लिखा, ‘अब धर्म के ठेकेदार कहां गए भगवान की फोटो से मुंह पुछवा दिया.’ तीसरे ने लिखा, ‘राम सीता कोई मजाक नहीं हैं.’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘इनके जैसे लोगों पर केस क्यों नहीं फाइल करते हैं?’ इसी तरह से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और तान्या मित्तल को खूब ट्रोल किया जा रहा है.

विज्ञापन

‘वड़ा पाव गर्ल’ ने भी लगाई थी क्लास

इतना ही नहीं, तान्या मित्तल की इस हरकत को देखकर ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी कि चंद्रिका दीक्षित भी उन पर भड़क उठी थीं. उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने तान्या पर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि उन्हें तान्या मित्तल से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है. चंद्रिका ने कहा था कि अभी जो वीडियो उनके सामने आया है वो एक बात खटक रही थी. वो बीच इवेंट में किसी का अपने पल्लू से चेहरा साफ कर रही थीं. अच्छी बात है कि वो किसी की मदद ही कर रही हैं. लेकिन उस पल्लू पर राम-सीता की फोटो छपी हुई है.’

विज्ञापन

चंद्रिका ने आगे कहा था कि या तो तान्या होश में नहीं थीं या फिर वो एकता कपूर हैं इसलिए सब कुछ जायज है. राम-सीता की फोटो वाली पल्लू से बकायदा पसीना पोंछा जा रहा है. वह गुस्सा जाहिर करते हुए कहती हैं कि अगर यही चीज वो कर देतीं या फिर अपना ही पसीना पोंछ देतीं तो उन्हें मीडिया वाले गाड़ देते. हालांकि, इसके बाद वड़ा पाव गर्ल भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ