हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया…', T20 World Cup में भारत की जीत पर अजय देवगन का दिखा ऐसा रूप, अन्य बॉलीवुड सितारों का भी कुछ ऐसा ही हाल

Ajay Devgn Reaction on India Win: टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत हुई है. इस जीत की खुशी सिर्फ आम जनता को ही नहीं हुई बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स के दिमाग में भी जीत का खुमार चढ़ा. अजय देवगन ने इतना चिल्लाया कि उनका गला ही बैठ गया. वहीं दूसरी ओर अन्य बॉलीवुड सितारों का भी कुछ ऐसा ही हाल था.

विज्ञापन
Ajay Devgn reaction on India win

India T20 World Cup 2026 Victory Reaction: टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर बॉलीवुड सितारों का जोश देखते ही बनता है. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर तीसरी बार खिताब जीता है. इस जीत से पूरा देश खुशी से झूम उठा और बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करने लगे. खासकर अजय देवगन का अंदाज सबसे मजेदार रहा.

यह भी पढ़ें: घायल UK07 Rider अनुराग से मिलने आईं उनकी पत्नी रितिका चौहान, अस्पताल में कर रहीं पति की देखभाल

अजय देवगन का बैठा गला

अजय देवगन ने टी20 विश्व कप देखा और जोश में इतना जोर जोर से चिल्लाया कि उनका गला ही पूरी तरह बैठ गया. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “इतना चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते बनी रहेगी! #टीमइंडिया, आपने अरबों दिलों को गर्व से भर दिया. एक बार फिर चैंपियन!” अजय का ये पोस्ट देखकर फैंस हंसी से लोटपोट हो गए.

विज्ञापन

अन्य सितारों ने भी मनाया जश्न

 टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर सिर्फ अजय देवगन ने ही जश्न नहीं मनाया बल्कि बॉलीवुड के अन्य सितारे भी जश्न में सराबोर हुए. अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार ने भी टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने एक मजेदार तरीके से पोस्ट किया और लिखा कि पूरा घर खुशी से नाच रहा है. कई सितारों ने वीडियो और फोटो शेयर किए. आयुष्मान खुराना ने कहा कि अहमदाबाद का अभिशाप टूट गया. सनी देओल, अनुपम खेर और महेश बाबू जैसे सितारों ने भी टीम को शानदार खेल के लिए धन्यवाद दिया. सबने लिखा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 BO Collection Day 10: दूसरे संडे भी जारी है फिल्म का ‘कहर’, 10वें दिन

विज्ञापन

बॉलीवुड में जश्न का माहौल

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी में बड़े स्कोर बनाए और फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाया. लोग टीवी पर आंख गढ़ाए एक एक गेंद देखते रहे. न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर भारत ने इतिहास रच दिया. इश मैच को बॉलीवुड सितारे घर पर या स्टेडियम में मैच देख रहे थे. उनकी पोस्ट से पता चलता है कि वे कितने भावुक और खुश थे. नुसरत भरुचा जैसी अभिनेत्री तो खुशी में नाचने लगीं.

यह भी पढ़ें: Jr. NTR के अस्पताल पहुंचते ही बेकाबू हुई भीड़, एस्केलेटर टूटा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola