साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज बेंगलुरु में KIMS सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें देखने के लिए हजारों की तादाद में फैंस पहुंच गए. इतना ही नहीं अपने स्टार को देखने की होड़ में उन्होंने बिल्डिंग के अंदर तोड़फोड़ भी की है. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अस्पताल के अंदर बने एक्सीलेटर को भी भारी नुकसान हुआ है. वहीं अब हॉस्पिटल में हुई तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर यूजर्स रिएक्शन भी दे रहे हैं.
हॉस्पिटल में भीड़ की वजह से हुई यह तोड़फोड़
आपको पता है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के अंदर जूनियर एनटीआर को देखने के लिए भारी भीड़ घुस गई. दरअसल, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एक्सीलेटर की पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिसे देखकर हॉस्पिटल के अंदर मौजूद स्टाफ और मरीज के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. इस भीड़ को रोकने में सुरक्षाकर्मी और बाउंसर्स भी नाकाम साबित हुए हैं.
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हालांकि भीड़ बेकाबू होता देख पुलिस को बीच में आना पड़ा. खबर यह भी है कि भीड़ को रोकने के लिए अस्पताल परिसर को खाली करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया है. अस्पताल के अंदर इस तरह की तोड़फोड़ और अपने एक्टर को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा फूट गया. दरअसल, एक यूजर्स ने कहा, ‘यह सबसे खराब फैंडम है’ दूसरे यूजर्स ने सवाल उठाए की हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने बिना सोचे समझे इतनी भीड़ को अंदर आने ही कैसे दिया. वहीं कुछ लोग साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की भी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर आखिरी बार ‘वार 2’ में नजर आए थे. उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है.