---विज्ञापन---

घायल UK07 Rider अनुराग से मिलने आईं उनकी पत्नी रितिका चौहान, अस्पताल में कर रहीं पति की देखभाल

Anurag Dobhal Accident News: यूट्यूबर और बिग बॉस फेम UK07 Rider Anurag Dobhal के वायरल वीडियो ने हर जगह खलबली मचा दी है. इसी बीच उनका बड़ा रोड हादसा हो गया. अनुराग अभी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. इस दौरान उनकी पत्नी रितिका चौहान अस्पताल उन्हें हाल चाल लेने के लिए पहुंची.

---विज्ञापन---

UK07 Rider Car Crash Update: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के मशहूर कंटेस्टेंट Anurag Dobhal, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, हाल ही में उनके साथ एक बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने अपनी कार तेज रफ्तार में चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी. यह घटना इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुई, जिसे लाखों लोग देख रहे थे. इस हादसे में अनुराग बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक, अभी वे ICU में हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 BO Collection Day 10: दूसरे संडे भी जारी है फिल्म का ‘कहर’, 10वें दिन की धुंआधार कमाई देख दंग रह गए ट्रेड एक्सपर्ट्स

---विज्ञापन---

पत्नी रितिका पहुंची अस्पताल

इस हादसे के बाद अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने जानकारी दी, कि उनकी पत्नी रितिका चौहान अस्पताल पहुंचीं हैं. वे अपने माता-पिता के साथ अनुराग के पास गईं. रितिका ने पति की बहुत देखभाल की. वे उनके साथ बैठकर उनकी मदद कर रही हैं. यह देखकर फैंस को थोड़ी राहत मिली क्योंकि कुछ दिन पहले अनुराग और रितिका के बीच कुछ विवाद की बातें आई थीं. लेकिन अब रितिका ने पति का साथ दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: Jr. NTR के अस्पताल पहुंचते ही बेकाबू हुई भीड़, एस्केलेटर टूटा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

---विज्ञापन---

रितिका ने फैंस से की अपील

रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि अनुराग को हादसे में कुछ चोटें आई हैं. लेकिन वे शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं. वे जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे. रितिका ने फैंस से अपील की कि वे अफवाहें न फैलाएं और अनुराग के लिए प्रार्थना करें. उन्होंने कहा कि ‘अनुराग अच्छे हाथों में हैं और डॉक्टर सब संभाल रहे हैं.’

फैंस की चिंता और प्रार्थना

अनुराग डोभाल के फैंस बहुत चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं. कुछ लोग अस्पताल गए और अनुराग से मिले हैं. एक वीडियो में अनुराग अस्पताल के बेड पर मुस्कुराते दिखे, जिससे फैंस खुश हुए. बता दें कि इस हादसे से पहले अनुराग ने वीडियो में अपने परिवार पर टॉर्चर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘आपके बिना अधूरा हूं…’, पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए Pawan Singh, वायरल हुआ पोस्ट

First published on: Mar 09, 2026 07:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola