T-Series Co-Owner Krishan Kumar Daughter Death: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तीशा का बेहद छोटी उम्र में निधन हो गया है। तीशा ने 20 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। हर कोई तीशा के लिए दुआ कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।
जर्मनी में चल रहा था इलाज
बता दें कि तीशा कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन तीशा को जब मुंबई में आराम नहीं हुआ तो उन्हें इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया था, लेकिन बीते दिन जर्मनी में ही कृष्ण कुमार की बेटी तीशा ने आखिरी सांस ली। इतनी छोटी उम्र में तीशा के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
टी-सीरीज के प्रवक्ता ने दी जानकारी
बता दें कि तीशा के निधन की खबर टी-सीरीज के प्रवक्ता ने साझा की है। जी हां, एक ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर करते हुए उन्होंनेकहा कि कृष्ण कुमार की बेटी तीशा कुमार, जो लंबे टाइम से कैंसर की लड़ाई लड़ रही थी बीते दिन उनका निधन हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि ये टाइम पूरी फैमिली के लिए बहुत कठिन है और इसलिए हम आपसे फैमिली की प्राइवेसी के सम्मान की अपेक्षा करते हैं। ना सिर्फ परिवार बल्कि तीशा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दुख की लहर है।
फिल्मों में किया काम
कृष्ण कुमार की बात करें तो वो म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के दिवंगत फाउंडर और फिल्ममेकर गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। बता दें कि 90 के दशक में कृष्ण कुमार ने भी फिल्मों में जलवा दिखाया था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। कई बार फिल्मों में जी-जान लगाने के बाद भी जब कृष्ण कुमार को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने इससे दूरी बना ली। अगर अभी की बात करें तो फिलहाल कृष्ण टी सीरीज कंपनी के को-ऑनर हैं।
यह भी पढ़ें- Nataša Stanković ने 4 महीने पहले दे दिया था अलग होने का हिंट? हर बार झूठी साबित हुई खबरें
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
1 hr agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
13 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines