Salman Khan ने अचानक मिलाया फोन और एक्टर को कही ऐसी बात, सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Salman Khan Got Emotional During Phone Call With Sunny Deol: सलमान खान और सनी देओल की दोस्ती सालों पुरानी है, दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और ये बात खुद एक बार सलमान ने सनी से फोन पर कही थी।

Salman Khan Got Emotional During Phone Call With Sunny Deol

Salman Khan Got Emotional During Phone Call With Sunny Deol

विज्ञापन

Salman Khan Got Emotional During Phone Call With Sunny Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं खास पल के बारे में जब सलमान खान सनी देओल से फोन पर बात करते हुए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए काफी भावुक हो गए थे। ये बातचीत न सिर्फ सनी के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी दिल छू लेने वाली थी।

सनी देओल ने इंटरव्यू में सुनाया था किस्सा 

सनी देओल ने पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में शेयर किया कि कैसे सालों पहले गोवा में हुई उनकी एक मुलाकात के दौरान सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती और भी गहरी हुई। दोनों ने कुछ घंटे साथ में बिताए, जहां उन्होंने हंसने-मुस्कुराने के साथ-साथ अपने काम को लेकर काफी बातचीत की। सनी देओल के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान सलमान काफी खुश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

सलमान ने मिलाया फोन और हुए इमोशनल

इसी इंटरव्यू में सनी देओल ने उस किस्से का भी जिक्र किया है जब सलमान खान ने उन्हें अचानक एक दिन फोन मिलाया और उनसे बात करने लगे। सनी ने उस इमोशनल फोन कॉल का भी जिक्र किया, जब सलमान ने उन्हें बताया कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं। सनी ने कहा, ‘मुझे याद है कि वो मुझसे एक बार फोन पर बात कर रहे थे और वो कितने भावुक थे। उन्होंने कहा कि वो मुझसे बहुत प्यार करते हैं। यही हमारी दोस्ती की खूबसूरती है।’

सनी देओल का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो सनी देओल आखिरी बार फिल्म ‘गदर 2: द कथा कंटिन्यूज’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अमीषा पटेल के साथ काम किया था। अब वो ‘रामायण’ में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इसके अलावा, वो ‘बॉर्डर 2’ में मेजर कुलदीप सिंह के तौर पर फिर से सालों बाद वापसी करेंगे, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे शामिल हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक सनी का अगला प्रोजेक्ट, जिसे गोपीचंद निर्देशित कर रहे हैं, उसका नाम ‘जट’ रखा गया है। वहीं सलमान खान के काम की बात करें तो भाईजान इस वक्त ‘बिग बॉस सीजन 18’ को होस्ट करने के अलावा अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की भी शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ