12 करोड़ के घोटाले में आया Remo Dsouza का नाम, इस मामले में बुरे फंसे कोरियोग्राफर!

Remo D’Souza Accused Of Defrauding Dance Troupe: कोरियोग्राफर और निर्देशर रेमो डिजूसा एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए हैं। उन पर 12 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Remo D’Souza Accused Of Defrauding Dance Troupe

Remo D’Souza Accused Of Defrauding Dance Troupe

Remo D’Souza Accused Of Defrauding Dance Troupe: रेमो डिसूजा, जिन्होंने फिल्म ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, अब बड़ी मुश्किल में पड़ गए हैं। 8 साल पहले उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी सुनवाई अभी भी चल रही है। अब उनके खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया गया है। जी हां अब रेमो पर 12 करोड़ का घोटाला करने का आरोप है, जो एक डांस ग्रुप की तरफ से लगाया गया है।

रेमो और उनकी पत्नी समेत 7 लोगों पर आरोप

कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा एक बार फिर कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल हाल ही में उनके खिलाफ और उनकी पत्नी लिजेल समेत 7 और लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ये मामला एक डांस ट्रूप से 12 करोड़ रुपये के घोटाले का है।

फिल्म ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले रेमो डिसूजा पहले भी धोखाधड़ी के मामले का सामना कर चुके हैं। 8 साल पहले उनके खिलाफ इसी तरह का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसकी सुनवाई अब तक चल रही है। नया मामला उनके लिए और भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

क्या है पूरा मामला?

इस बार रेमो और लिजेल समेत दूसरे आरोपी मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई FIR का सामना कर रहे हैं। मामला तब शुरू हुआ जब 26 साल के एक डांसर ने शिकायत की कि उसे और उसके ग्रुप को 2018 से जुलाई 2024 के बीच धोखा दिया गया। शिकायत में कहा गया है कि ग्रुप ने एक टेलीविजन शो में जीत हासिल की थी, लेकिन पुरस्कार राशि को सही तरीके से नहीं बांटा गया। आरोप है कि रेमो और उनकी टीम ने इस राशि को अपने नाम पर दिखाने की कोशिश की।

इस FIR में रेमो के अलावा ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत और एक पुलिसकर्मी रमेश गुप्ता का नाम भी शामिल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी रेमो पर लग चुका आरोप

धोखाधड़ी के आरोपों का रेमो डिसूजा के करियर पर गहरा असर पड़ सकता है। पहले भी उन पर एक फिल्म निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया गया था, जिसमें वादे के मुताबिक 10 करोड़ की राशि का भुगतान नहीं किया गया था। इस साल अगस्त में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई थी।

इस समय रेमो और उनकी पत्नी पर लगे आरोपों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। इंडस्ट्री में उनकी स्थिति और पहले से चल रहे मामलों के बीच, ये देखना होगा कि नया मामला किस दिशा में जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ