हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/'मैं स्टेज पर थी और…', Sunanda Sharma ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन, कह दी ये बात
एंटरटेनमेंट
‘मैं स्टेज पर थी और…’, Sunanda Sharma ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन, कह दी ये बात
Sunanda Sharma: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल ही में लाइव शो में हुई घटना पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि इस घटना को लेकर सिंगर का क्या कहना है?
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
सुनंदा शर्मा का शो
गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया.
छात्र ने अचानक स्टेज पर आकर सिंगर के पैर छूने की कोशिश की, जिससे सुनंदा शर्मा डर गईं और चीख पड़ीं.
सुनंदा शर्मा ने इस घटना पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे 'मिसहैपनिंग' बताया.
सिंगर की प्रतिक्रिया और अपील
सुनंदा शर्मा ने छात्र को माफ करने की अपील की और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था, बस प्यार जताने का तरीका गलत था.
Sunanda Sharma: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का हाल ही में गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में लाइव कॉन्सर्ट था. इस इवेंट में हजारों की तादाद में छात्र मौजूद थे. सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी, तभी अचानक एक शख्स स्टेज पर चढ़ा और सिंगर के पैर छूने लगा. ये सब इतना अचानक हुआ कि स्टेज पर सिंगर की चीख निकल गई. अब सुनंदा शर्मा ने खुद इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?
सुनंदा शर्मा ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनंदा शर्मा ने इसके कैप्शन में लिखा कि कई बार किसी का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है. वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में सुनंदा कहती हैं कि हेलो, सभी को, कल आरकेजीआईटी कॉलेज में गाजियाबाद थोड़ा-सा मिसहैपनिंग हो गई.
https://www.instagram.com/p/DWvM1r3kycF/
क्या बोलीं सुनंदा?
सुनंदा ने कहा कि जब मैं स्टेज पर थी और मेरा प्यार कहीं और था. एकदम से एक स्टूडेंट जो था वो स्टेज पर आया और किसी को पता ही नहीं चला कि वो कब एकदम से स्टेज पर आ गए. सब डर गए, मैं भी डर गई एकदम से, मेरा रिएक्शन भी बहुत तेज था. सिक्योरिटी की वजह से हम कलाकारों को थोड़ा रहता है.
सुनंदा ने की रिक्वेस्ट
सिंगर ने आगे कहा कि वो अचानक से आए और हम इसके लिए तैयार नहीं थे, तो हम एकदम से वहां से चले गए. मेरे सुनने में आया है कि कॉलेज की तरफ से भी स्टूडेंट के लिए थोड़ा सख्त एक्शन लिया गया है. तो मैं सबसे गुजारिश करती हूं कि उनको माफ कर दें क्योंकि मैंने भी माफ कर दिया है.
स्टूडेंट को कही ये बात
सुनंदा ने कहा कि कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका थोड़ा-सा गलत हो जाता है. मुझे नहीं लगता कि उनका कोई गलत इरादा था, लेकिन प्यार जताने का तरीका थोड़ा गलत हो गया. इसलिए मैं सबसे गुजारिश करती हूं कि उन्हें माफ कर दें. साथ ही मैं उस स्टूडेंट को भी कहना चाहती हूं कि अगर आप किसी को भी प्यार करते हैं, इज्जत करते हैं, उसका एक तरीका हो सकता है. सिंगर ने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---