हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन है वो शख्स जो लंबू कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन से भी निकला लंबा? दिलचस्प है मुलाकात का किस्सा

Stree 2 Sarkata on Meeting Amitabh Bachchan: फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘सरकटे’ के किरदार में नजर आए सुनील कुमार ने अमिताभ बच्चन से हुई मुलाकात का बेहद ही मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें बिग बी ने उनकी हाइट को लेकर रिएक्शन दिया था।

विज्ञापन
Stree 2 Sarkata on Meeting Amitabh Bachchan

Stree 2 Sarkata on Meeting Amitabh Bachchan: साल 2024 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास साबित हो रहा है, खासकर अभिनेता सुनील कुमार के लिए। जिन्होंने इस साल फिल्म ‘स्त्री 2’ के किरदार ‘सरकटे’ और फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी ‘ के किरदार अश्वत्थामा’ से दर्शकों को काफी प्रभावित किया और सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई। सुनील कुमार की हाइट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसी बीच अब उनकी हाइट को लेकर एक और किस्सा सामने आया है। दरअसल उनकी हाइट देखकर खुद सदी के महानायक दंग रह गए थे। इसे लेकर सुनील कुमार ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं सुनील कुमार ने क्या कुछ कहा है।

सुनील कुमार की हाइट देख दंग रह हए बिग बी

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी ‘ के सेट पर अमिताभ बच्चन ने सुनील कुमार की हाइट देखकर ऐसा रिएक्शन दिया जिसे सुनकर अब फैंस भी काफी हैरान हैं। ये किस्सा खुद सुनील ने शेयर किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनकी हाइट ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को भी चौंका दिया। आपको बता दें सुनील की हाइट 7.7 फीट है, जो न सिर्फ उनकी पहचान का हिस्सा है बल्कि उन्हें बड़े पर्दे पर भी खास बनाती है।

विज्ञापन

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में सुनील ने अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल के रूप में काम किया था। इस फिल्म में सुनील ने अश्वत्थामा का एक्शन सीक्वेंस भी किया था। वहीं, ‘स्त्री 2’ में उनके निभाए गए किरदार ‘सरकटे’ ने भी काफी चर्चा बटोरी।

सुनील कुमार ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

सुनील कुमार ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि ‘कल्कि 2898 एडी’ के सेट पर जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें पहली बार देखा, तो उनका रिएक्शन देखने वाला था। सुनील ने कहा, “मैं सेट पर अपने एक्शन सीन के लिए तैयार हो रहा था, जब अमिताभ बच्चन सर और प्रभास सर ने मुझे देखा। अमिताभ बच्चन सर मेरी ओर आए और मुस्कुराते हुए कहा, ‘सभी लोग मुझे लंबू कहते हैं, आज मुझसे भी लंबा कोई मिल गया।’ इसके बाद उन्होंने हमारे साथ एक फोटो खिंचवाने की भी रिक्वेस्ट की।”

विज्ञापन

‘बिग बी के साथ काम करना सपने जैसा’

इस घटना के बाद सुनील कुमार ने बिग बी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “अमिताभ बच्चन के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा था। मैं और मेरा परिवार उनके फैन हैं और मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके बॉडी डबल के तौर पर काम करने का मौका मिला।”

वहीं फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘सरकटे’ के तौर पर भी सुनील कुमार ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया और फिल्म को सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म के लिए सुनील ने अपने किरदार को वीएफएक्स के साथ पर्दे पर जीवंत किया। उन्होंने निर्देशक अमर कौशिक को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके काम को स्क्रीन पर खूबसूरती से पेश किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दुबई एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, तलाक की खबरों पर लगाया ब्रेक?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola