SS Rajamouli ने Shahrukh Khan को बताया 'बादशाह', कहा- क्या जबरदस्त...
Edited By Nancy Tomar

SS Rajamouli On Shah Rukh Khan Jawan
Edited By Nancy Tomar

SS Rajamouli On Shah Rukh Khan Jawan
SS Rajamouli On Shah Rukh Khan Jawan: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ तहलका मचा रही ही। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। वहीं, दो दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ के आंकडे़ के पार कर लिया है।
फैंस से लेकर सेलेब्स तक को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इंडस्ट्री के सेलेब्स किंग खान की फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, अब साउथ के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली ने भी शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है।
यह भी पढ़ें- फ्री में देखना चाहते हैं Jawan, तो दें इस सवाल का जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट
डायरेक्टर एस एस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया पर ‘जवान’ की तारीफ की है। राजामौली ने ट्वीट कर लिखा कि यही कारण है कि शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं। क्या जबरदस्त शुरुआत है, सफलता का सिलसिला जारी रखने के लिए एटली को बधाई और शानदार सफलता के लिए जवान की टीम को बधाई।’

SS Rajamouli On Shah Rukh Khan Jawan
इतना ही नहीं शाहरुख खान ने भी डायरेक्टर के पोस्ट का जवाब दिया है। किंग खान ने राजामौली के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि बहुत बहुत धन्यवाद सर। हम सभी सिनेमा के लिए आपके रचनात्मक इन पुट से सीख रहे हैं। कृपया जब भी संभव हो इसे देखें फिर मुझे कॉल करके बताएं कि क्या मैं भी जन नायक बन सकता हूं। हा हा, प्यार और सम्मान सर।’ वहीं, इस पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

SS Rajamouli On Shah Rukh Khan Jawan
फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। साथ ही फैंस में भी फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। इससे ये तो साफ है कि शाहरुख खान ही इंडस्ट्री के असली किंग है। शाहरुख की इस फिल्म की एंडवास बुकिंग को देखकर ही साफ हो गया था कि फिल्म बेहद शानदार कमाई करेगी। वहीं, मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा। देखने वाली बात होगी कि फिल्म वीकेंड पर क्या कमाल दिखा पाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: