TV Actors Fees Discrimination: बॉलीवुड पर अक्सर बराबर फीस ना मिलने पर सवाल उठाया जाता है. दीपिका से लेकर कई एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की. लेकिन यही समस्या क्या टीवी इंडस्ट्री में है या नहीं, इसके बारे में कोई बात नहीं करता. इसी बीच हमारी खास बातचीत में सोनी सब पर आ रहे ‘हुई गुम यादें’ शो की एक्ट्रेस ‘सृष्टि सिंह’ ने टीवी इंडस्ट्री में पे आउट्स के बारे में खुलकर बात की. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान जारी, ‘दंगल’ से लेकर ‘PK’ तक के रिकॉर्ड चकनाचूर
टीवी स्टार्स की फीस में कोई भेदभाव
बातचीत के दौरान, सृष्टि सिंह ने टीवी एक्टर्स को मिलने वाली फीस के बारे में अहम बातें बताईं. उन्होंने बताया कि ‘बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री का पैटर्न काफी अलग है. एक्टर्स की फीस से जुड़े मामले अक्सर प्रोडक्शन हाउस और उनके किरदार पर निर्भर करता है.’
उन्होंने आगे बताया कि ‘यहां पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है. आपके प्रोडक्शन से ही आपकी सैलरी तय होती है. वहीं किरदार का शो में योगदान भी सैलरी को तय करता है. टीवी इंडस्ट्री में ऐसा कोई भेदभाव नहीं है.’
उन्होंने शो में अपने किरदार के बारे में भी बताया कि, ‘कैसे डॉ. वाणी बिना जताए डॉ देव की याददाश्त को लाने की कोशिश करेगी.’ बता दें कि सृष्टि पहले से ही एक बायोलॉजी स्टूडेंट रह चुकी हैं और उन्होंने BDS की परीक्षा भी पास की है. इस शो में डॉक्टर का किरदार उनके करियर के काफी मिलता-जुलता है.
यह भी पढ़ें: सनी लियोनी की फिसली ड्रेस, तो पति ने बचाई लाज, वायरल हुआ एक्ट्रेस का Oops मोमेंट
सृष्टि सिंह का आने वाला शो
एक्ट्रेस सृष्टि सिंह जल्द ही सोनी सब के ‘हुई गुम यादें’ शो में ‘डॉ. वाणी’ के किरदार में नजर आने वाली हैं. उन्होंने इससे पहले ‘मेरा बालम थानेदार’, ‘दो चुटकी सिंदूर’ जैसे शो में काम किया था. News 24 से Exclusive बातचीत में सृष्टि ने अपने आने वाले शो के बारे में विस्तार से बताया.
शूटिंग के दौरान टीवी सेट का माहौल
बातचीत के दौरान सृष्टि ने अपने आने वाले शो ‘हुई गुम यादें’ की शूटिंग के बारे में भी कुछ जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि सेट का माहौल काफी पॉजिटिव है. हर कोई बहुत स्वीट और सपोर्टिव है. इसके अलावा उनके को-एक्टर्स डॉ. देव (इकबाल खान) और डॉ. सृष्टि (एकता कौल) दोनों से धीरे धीरे दोस्ती हो रही है. लेकिन उन्हें सेट पर जाना और काम करना बहुत अच्छा लग रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘ये अलग है…’,‘अस्सी’ का ट्रेलर आउट होते ही छाया तापसी पन्नू का जादू
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
3 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
5 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
5 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
6 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
8 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
15 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines