एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां के घर चोरी, लाखों की ज्वेलरी गायब, पुलिस ने नौकरानी को किया गिरफ्तार
बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 5 लाख रुपये के ज्वेलरी शामिल हैं. इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 12, 2026 19:52
Share :
अमीषा पटेल की मां के घर हुई चोरी. (PIC- ameeshapatel9. Instagram)
---विज्ञापन---
बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की माता-पिता के घर से एक शॉकिंग खबर सामने आ रहा है. एक्ट्रेस के माता-पिता मुंबई में रहते हैं, जहां उनके घर में लाखों की चोरी हो गई है. अमीषा पटेल की माता आशा पटेल के घर से करीब 5 लाख रुपये की चोरी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. वहीं अब पुलिस ने भी इस मामले को दर्ज कर लिया है.
आपको बता दें कि पुलिस ने घर में काम कर रही 40 वर्ष की मेड को गिरफ्तार भी कर लिया है. बता दें कि अमीषा के माता-पिता के साउथ मुंबई स्थित चर्चगेट वाले घर पर हुई थी. इस चोरी के बारे में अमीषा की मां को जनवरी में पता चला था. दरअसल, इस चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसमें सोने और हीरे के कंगन शामिल है.
आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पेरेंट्स के घर कब चोरी हुई थी, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन आशा पटेल को चोरी की जानकारी जनवरी में हुई थी. बता दें कि आशा पटेल ने पुलिस में जाने से पहले अपनी हाउस हेल्प से सीमा घाटे से कंगन लौटाने को कहा था. लेकिन सीमा ने उनकी बात नहीं मानी और बाद में अमीषा की मां आशा पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू किया और उनकी 40 वर्षीय नौकरानी सीमा घाटे को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद सीमा को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. वहीं अब पुलिस भी सीमा से पूछताछ कर रही है कि जल्द से जल्द चोरी किया गया समान बरामद किया जाए. इतना ही नहीं पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस चोरी में कोई और भी शामिल है या नहीं.