Jack Betts Passed Away: बीते दिन मराठी फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर आई थी कि मशहूर एक्टर तुषार घाडीगांवकर का निधन हो गया है। उन्होंने सुसाइड कर ली है। अब एक और दुखद खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ में नजर आ चुके अमेरिकन एक्टर जैक बेट्स का निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार की ओर से बताया गया है कि जैक बेट्स की सोते वक्त नींद में ही मौत हो गई।
भतीजे ने की मौत की पुष्टि
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज एक्टर जैक बेट्स का निधन 19 जून, 2025 को कैलिफोर्निया के लॉस आसुस स्थित अपने घर में हुआ है। उनके भतीजे डीन सुलिवन ने उनके निधन की पुष्टि की है और बताया है कि एक्टर अपने घर में सो रहे थे। नींद में ही उन्होंने शांति से दम तोड़ दिया। हालांकि जैक बेट्स के निधन की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जैक बेट्स के बारे में
‘स्पाइडर-मैन’ और ‘बैटमैन फॉरएवर’ जैसी फेमस फिल्मों का हिस्सा रह चुके जैक बेट्स का जन्म 11 अप्रैल, 1929 को मियामी, फ्लोरिडा में हुआ था। हालांकि उनका बचपन जर्सी सिटी में बीता। क्वालिफिकेशन की बात करें तो एक्टर ने मियामी यूनिवर्सिटी से थिएटर में डिग्री हासिल की थी। इसके बाद एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क का रुख कर लिया था।
यह भी पढ़ें: मशहूर मराठी एक्टर ने किया सुसाइड, Tushar Ghadigaonkar की मौत पर दोस्त ने लिखा इमोशनल पोस्ट
जैक बेट्स का फिल्मी करियर
जैक बेट्स ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1953 में विलियम शेक्सपियर के रिचर्ड III के रूपांतरण में ब्रॉडवे पर सपोर्टिंग रोल से की थी। 1960 से 1962 के बीच में उन्हें मिस्ट्री सीरीज ‘चेकमेट’ में देखा गया। इस सीरीज में उन्होंने डेवलिन का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों और टीवी शो में देखा गया। उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में गॉड्स एंड मॉन्स्टर्स, द असैसिनेशन ऑफ ट्रॉट्स्की, फॉलिंग डाउन, बैटमैन फॉरएवर और बैटमैन एंड रॉबिन शामिल हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines