Sonu Nigam Spiritual Journey: सिंगर सोनू निगम के गाने आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल रहते हैं. इसी बीच अपने परिवार से जुड़े इस बयान के चलते सोनू फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक पॉडकॉस्ट के दौरान सोनू ने अपने परिवार से डिटैचमेंट की बात करते हुए वैराग्य की तरफ अपने आकर्षण के बारे में खुलकर बात की है.
यह भी पढ़ें: ‘जोर से धक्का दिया और…’, पूजा हेगड़े का खुलासा, को-एक्टर ने की थी गंदी हरकत! कहा- ‘वैनिटी वैन में घुस गया था’
सोनू निगम का आध्यात्मिक सफर
सोनू निगम ने बताया कि पिछले कई सालों से वे ओशो और परमहंस योगानंद जैसे महान गुरुओं की शिक्षाओं से बहुत प्रभावित हैं. 2009 के आसपास उनके अंदर कुछ ऐसा बदला कि वे खुद को “अपनी जिंदगी के दर्शक” की तरह देखने लगे.
उन्होंने कहा कि अब न किसी से ज्यादा लगाव है और न ही किसी पर निर्भरता. “अब न पत्नी पर, न बच्चे पर, न पिता पर, न बहन पर, न दोस्त पर… किसी पर भी नहीं. उन्होंने आगे कहा कि ‘कोई भी चीज उन्हें 1 या 2 दिन से ज्यादा परेशान नहीं कर सकती. सबके लिए अच्छी भावनाएं हैं, लेकिन अटैचमेंट खत्म हो गया है.’ यह detachment (वैराग्य) उनकी आध्यात्मिक प्रगति का संकेत है, जहां इंसान रिश्तों से ऊपर उठकर शांति पाता है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Actress Sara Arjun को रणवीर सिंह नहीं, बल्कि पसंद है साउथ का ये एक्टर
भावनात्मक रूप से बनाई दूरी
सोनू निगम बताते हैं कि अब वे परिवार से भावनात्मक रूप से दूर हो चुके हैं. इसका ये मतलब नहीं कि वे प्यार नहीं करते. उनका प्यार उतना ही है. लेकिन अब वैसा लगाव और जरूरत की भावना सोनू के दिल में नहीं रही. इसका श्रेय ज्यादादर उनके वैरागी मन और आध्यात्म की ओर जाते ध्यान को मिलना चाहिए. सोनू का मानना है कि यह उनकी शांति और मुक्ति का रास्ता है. उन्होंने यह भी जिक्र किया कि उनका कमरा और उनकी दिनचर्या अब भी वही है, लेकिन अंदर से सब कुछ बदल गया है.
जिंदगी का नजरिया बदला
इस इंटरव्यू से पता चला कि सोनू निगम अब सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि एक गहरे विचारक भी बन चुके हैं. संगीत अभी भी उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है, लेकिन अब वे उससे भी ऊपर की चीजों की तलाश में हैं. उन्होंने कहा कि यह बदलाव उनके अंदर शांति लाया है और वे अब जिंदगी को एक खेल की तरह देखते हैं. उन्होंने बताया कि ‘जीवन में जो कुछ भी होता है, उसको मैं जी तो रहा हूं, लेकिन उसी समय दर्शक बनकर देख भी रहा हूं. यह काफी अनोखा अनुभव है.’
यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में जारी हुआ समन
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines