Sara Arjun On Vijay Deverakonda: धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहीं. फिल्म में उनकी एक्टिंग और रणवीर सिंह के साथ कैमिस्ट्री सभी को खूब भाई. इसी बीच छोटी सी सारा ने अपने फेवरेट एक्टर के बारे में बताया. लोगों को लगा कि फेवरेट एक्टर में कहीं न कहीं उनके को-स्टार रणवीर का नाम होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. सारा के फेवरेट एक्टर साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखते हैं. आइए जानते हैं.
सारा अर्जुन के फेवरेट एक्टर
हाल ही में अपनी नई तेलुगु फिल्म Euphoria के ट्रेलर लॉन्च पर Sara से पूछा गया कि उनका फेवरेट तेलुगु (टॉलीवुड) एक्टर कौन है. पहले तो उन्होंने कहा, “बहुत सारे हैं, चुनना मुश्किल है.” लेकिन फिर मुस्कुराते हुए बताया, “लेकिन अभी मैं Vijay Deverakonda को बहुत पसंद करती हूं.”
धुरंधर के बाद सारा का करियर
सारा अर्जुन का करियर, धुरंधर फिल्म के बाद सातवें आसमान पर पहुंच गया है. छोटी उम्र में ही सारा की मेहनत और लगन पर्दे पर रंग लाई, जिसकी वजह से उन्हें इतने बड़े स्टार रणवीर सिंह के अपोजिट काम करने का मौका मिला. धुरंधर की सफलता ने सारा को नेशनल क्रश तक बना दिया.
Vijay Deverakonda के साथ फिल्म
सारा ने अपना फेवरेट एक्टर विजय को बताया है. वहीं खुद सारा भी अब बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में सारा को विजय के साथ काम करने का कब मौका मिलेगा. हालांकि, फिलहाल सारा का पूरा फोकस अपनी आने वाली फिल्मों पर है.