Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज फाइनली अपने रिश्ते को कंफर्म कर रहे हैं। ये कपल पिछले कई साल से एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहा था। आज 23 जून को दोनों रजिस्टर मैरिज कर रहे हैं। अपने स्पेशल मोमेंट पर सोनाक्षी और जहीर ने फैमिली और खास दोस्तों को इनवाइट किया है। बीते दिनों हल्दी, मेहंदी और पूजा की रस्में हुई थीं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ये क्यूट कपल सिविल मैरिज करने जा रहा है। इसके बाद शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। आइए जानते हैं कि क्या होती है सिविल मैरिज जिसे करने से सोनाक्षी और जहीर पति-पत्नी बन जाएंगे।
क्या होती है सिविल मैरिज?
अक्सर लोग सिविल मैरिज को कोर्ट मैरिज समझने की गलती कर लेते हैं। हालांकि असल में ये दोनों अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। मैरिज एक्ट के मुताबिक, कोर्ट मैरिज में शादी कानून कह अदालत में होती है, जबकि सिविल मैरिज दो लोगों की आपसी सहमति से बिना कोर्ट की सहायता से होती है। कपल किसी सरकारी कार्यालय में पहुंचकर सिविल मैरिज कर सकता है। साथ ही अपनी शादी को रजिस्टर करा सकता है।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की मेंहदी में क्या मां पूनम नहीं हुईं शामिल? भाइयों ने भी किया किनारा
क्या धर्म बदलेंगी सोनाक्षी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले ससुर इकबाल रत्नासी ने बेटे की शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी न तो हिंदू रिवाज से होगी और न ही मुस्लिम रिवाज से होगी। दोनों सिविल मैरिज करेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘दोनों की शादी बांद्रा स्थित उनके घर पर होगी।’ वहीं धर्म बदलने की खबरों को खारिज करते हुए इकबाल रत्नासी ने कहा कि ‘सोनाक्षी धर्म नहीं बदलेंगी। दोनों के दिल का मिलन है। इसमें धर्म का कोई रोल नहीं।’
हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें आई थीं सामने
बता दें कि बीते दिन ही सोनाक्षी सिन्हाक की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने होने वाले पति जहीर इकबाल और रिश्तेदारों के साथ नजर आई थीं। फंक्शन में सोनाक्षी की भाभी तरुणा सिन्हा भी शामिल होने पहुंची थीं। हालांकि एक्ट्रेस के दोनों भाई लव और कुश फंक्शन में नजर नहीं आए थे, जिसके बाद से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि शायद दोनों इस रिश्ते से खुश नहीं हैं।
संबंधित खबरें
'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 mins agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
1 hr agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
1 hr ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
18 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines