हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Son Of Sardaar 2 का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज, यूजर्स ने अभी से बताया ब्लॉकबस्टर, देखें रिएक्शन

Son Of Sardaar 2 Announcement Video Release: अजय देवगन एक बार फिर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के साथ लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
सन ऑफ सरदार 2 का अनाउंसमेंट वीडियो। Photo Credit- Social Media

Son Of Sardaar 2 Announcement Video Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का अनाउंसमेंट वीडियो फाइनली रिलीज हो गया है। इस बार फिल्म में मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। जाहिर है कि अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। अब करीब 13 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले महीने रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आलम ये है कि यूजर्स ने अभी से ‘सन ऑफ सरदार 2’ को ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है।

वीडियो में दिखे नए और पुराने चेहरे

‘सन ऑफ सरदार 2’ के अनाउंसमेंट वीडियो में सबसे पहले अजय देवगन की एंट्री दिखाई गई है। सिर पर पगड़ी बांधे पंजाबी लुक में जस्सी यानी अजय की एंट्री होती है। इसके बाद मृणाल ठाकुर का लुक दिखाया गया है। इस फिल्म में उनका नाम राबिया है। कुछ नए और पुराने किरदारों के साथ हंसी की ओवरडोज देने के लिए टोली फिर से लौट आई है। वहीं दिवंगत एक्टर मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। अनाउंसमेंट वीडियो में उनकी झलक दिखाई गई है।

फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के अनाउंसमेंट वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। आलम ये है कि उन्होंने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘अजय देवगन की यह पहली फिल्म होगी जो भारत में ही 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी। पहले पार्ट में जो शानदार कॉमेडी और सुपरहिट म्यूजिक था, उसे आज भी सुना जाता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अजय देवगन का सबसे एंटरटेनिंग कैरेक्टर में से एक है। मैं इंतजार नहीं कर सकता हूं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर।’

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही फिल्म?

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ अगले महीने 25 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अभी एक महीने का वक्त है लेकिन फैंस फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बीते दिनों ही मेकर्स ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पोस्टर रिलीज किया था। इसी के साथ कंफर्म हो गया था कि थिएटर के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स ट्रेलर कब तक रिलीज करते हैं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola