Smriti Khanna Welcomes Baby: टीवी इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज आई है। हाल ही में कई एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया है। टीवी की ‘गोपी बहू’ से लेकर ‘मधुबाला’ तक कई एक्ट्रेसेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसी बीच अब एक पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्टर गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) और उनकी एक्ट्रेस पत्नी स्मृति खन्ना ने अब अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है।
स्मृति खन्ना बनीं मां
कपल ने फैंस को ये गुड न्यूज तो दी ही है साथ ही अपने बेबी का फेस भी रिवील कर दिया है। बता दें, कुछ देर पहले स्मृति और गौतम का इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट आया है। इसमें उन्होंने रिवील किया है कि उन्हें एक बार फिर बेटी हुई है। आपको बता दें, पहले भी ये दोनों एक बच्ची के माता-पिता बन चुके हैं। वहीं, अब एक बार फिर उनकी घर लक्ष्मी आई है। स्मृति और गौतम ने कहा है कि उनकी बेटी Anayka को एक छोटी बहन चाहिए थी, उसकी गुड़िया का सपना सच हो गया और उनका परिवार पूरा हो गया।
कपल ने रिवील किया बेटी का फेस
अब बेटी के जन्म के बाद इन दोनों ने एक बेहद ही प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में कपल की बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। ये फोटो हॉस्पिटल के बेड से ली गई है। बड़ी बहन के चेहरे पर अपनी छोटी बहन को देखकर जो खुशी है वो तस्वीर में नजर आ रही है। स्मृति खन्ना की न्यू बोर्न बेटी का चेहरा भी इस फोटो में देखा जा सकता है। साइड से इस बच्ची की एक झलक देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: 1000 बच्चों के बाप ने किया Netflix पर मुकदमा! कहा-हजार नहीं 550 मेरे…
सेलेब्स ने दी बधाई
बेबी बेहद क्यूट है और उसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स खुशी से नाच रहे हैं। कपल का ये पोस्ट तो वायरल हो ही गया है, साथ ही फैंस और सेलेब्स भी अब इन्हें बेबी के जन्म की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, ईशा देओल, दिया मिर्जा, तान्या शर्मा, सृष्टि रोड़े, कनिका मान, अनिशा दीक्षित, रुचिका कपूर और शिव शक्ति सचदेव समेत कई सेलेब्स ने कपल को इस खुशी के मौके पर बधाइयां दी हैं। अब उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर खुशी फैला रहा है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
13 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
14 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
15 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
16 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
17 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines