Sidharth-Kiara Wedding: दिल्ली में 9 और मुंबई में इस दिन होगा रिसेप्शन, शादी में ये था बहुत खास

Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड के स्टार कपल सिड और कियारा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए है। देर रात कपल ने शादी के फोटोज को शेयर किया, जिसके बाद सभी उनको बधाई दे रहे हैं। शादी के बाद जब लोगों ने इन दोनों के फोटोज को देखा तो सोशल मीडिया पर मीम्स […]

---विज्ञापन---

Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड के स्टार कपल सिड और कियारा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए है। देर रात कपल ने शादी के फोटोज को शेयर किया, जिसके बाद सभी उनको बधाई दे रहे हैं। शादी के बाद जब लोगों ने इन दोनों के फोटोज को देखा तो सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ गया।

साथ ही लोगों ने कपल के फोटोज पर कमेंट्स कर उन्हें बधाई दी हैं। इतना ही नहीं बल्कि सिड-कियारा की शादी बहुत ही खास रही है और इन दोनों की शादी में मेहमानों की खातिरदारी में भी कोई कसर नहीं छोडी गई। साथ ही कपल के आउटफिट से लेकर शादी का खाना भी शाही अंदाज वाला था। साथ ही कपल ने अपनी ग्रैंड वेडिंग में मेहमानों को कस्टमाइज तोहफे भी दिए हैं।

दिल्ली में 9 और मुंबई में 12 को होगा रिसेप्शन

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद दिल्ली में 9 फरवरी को रिसेप्शन होगा, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने तमाम रिश्तेदारों, करीबियों और अन्य हस्तियों को पार्टी देंगे। इसके बाद 10 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे और 12 फरवरी को मुम्बई में रिसेप्शन होगी, जिसमें तमाम लोगों रहेंगे।

और पढ़िए – Sidharth-Kiara Wedding: करण जौहर ने सिद्धार्थ-कियारा को दी बधाई, लिखा- मैजिकल लव स्टोरी

आज शाम दिल्ली आएंगें सिड-कियारा

आज शाम को लगभग 5.45 बजे कपल दिल्ली के प्राइवेट टर्मिनल पर पहुंचेगा और शादी के बाद उनका ये पहला पब्लिक एपियरेंस होगा।

कियारा की ज्वैलरी और लुक में बहुत कुछ था खास

सिड और कियारा ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट और ज्वैलरी को पहना था। बता दें कि डायमड कट ज्वैलरी की हर चीज बेहद खास थी और कियारा की हर चीज बहुत सुंदर लग रही थी।

Sidharth Kiara Wedding

Sidharth Kiara Wedding

कियारा की कलीरें बेहद खास

कियारा की कलीरें भी बहुत खास थी, जिन्हें मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया था। कियारा की कलीरों में सिद्धार्थ के पालतू डॉग ऑस्कर को श्रद्धांजलि देते हुए कियारा ने अपने कलीरों पर उसकी फोटो बनवाई थी और अपने और सिद्धार्थ के नाम के अक्षर ‘केएस’ को भी कलीरों में लिखवाया था।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Feb 08, 2023 04:41 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें