7 दिन में ही थिएटर से हटा यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंग्लिश वर्जन? मेकर्स को लगा झटका
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस लोगों को लुभाने में कामयाब नहीं रही है. इतना ही नहीं हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने मूवी का इंग्लिश वर्जन रिलीज किया था. लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण फिल्म को महज 7 दिनों में ही थिएटर्स से हटा दिया गया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 12, 2026 21:59
Share :
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंग्लिश वर्जन (PIC- KVN PRODUCTIONS. Youtube)
---विज्ञापन---
Toxic: कन्नड़ एक्टर यश की मल्टीस्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यश की इस मूवी को उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का जब ट्रेलर जारी किया गया था, इसे लेकर काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. लेकिन, जब मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसे लोगों का कुछ साथ मिलता हुआ नजर नहीं आया है.
बता दें कि साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. हालांकि, इस मूवी ने सैकनिल्क के अनुसार पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का जबरदस्त ओपनिंग की थी. लेकिन मूवी का कलेक्शन दूसरे दिन ही काफी कम हो गया था. यह फिल्म ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आई थी. इस मूवी को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. वहीं मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश वर्जन भी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे अब थिएटर्स से हटा दिया गया है.
आपको बता दें कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ के साथ-साथ 4 अलग भाषाओं में रिलीज किया गया था. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया है. मूवी में हिंदी में 149.06 करोड़ कमाए थे, तो वहीं कन्नड़ में 61.89 करोड़ छापे हैं. फिल्म ने तमिल में 9.96, तेलुगु में 25.47 और मलयालम में भाषा में 2.31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी ने 18 दिनों में खबर लिखे जाने तक 248.69 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
---विज्ञापन---
दरअसल, ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने इस मूवी को 4 सितंबर को इंग्लिश वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज किया था. बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ को शुरुआत से ही इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में लिखा और सूट भी किया गया था. दरअसल, मूवी का इंग्लिश वर्जन 17 मिनट छोटा था. मेकर्स को फिल्म के इंग्लिश वर्जन से काफी उम्मीद थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है. इस मूवी को महज 7 दिनों में ही थिएटर्स से हटा दिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह फैसला मूवी की कमाई में इजाफा नहीं होने के कारण लिया गया है. लेकिन अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, संजीदा शेख, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय नजर आए हैं. इस मूवी को गीथु मोहनदास के निर्देशन में तैयार किया गया था.