Sidharth-Kiara Wedding: करण जौहर ने सिद्धार्थ-कियारा को दी बधाई, लिखा- मैजिकल लव स्टोरी

Karan Johar on Sidharth Kiara Wedding

Karan Johar on Sidharth Kiara Wedding

Karan Johar on Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड के स्टार कपल सिड और कियारा शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद कपल ने शादी के फोटोज को शेयर किया, जिसके बाद इन दोनों के शादी के फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। हर कोई इन दोनों की फोटोज को देखकर बहुत खुश हो रहा है।

विज्ञापन

इस खूबसूरत जोड़े की फोटोज को देखकर सभी उन्हें बधाई देने में लगे हैं। सिड-कियारा की शादी में करण जौहर भी पहुंचे थे और अब उन्होंने भी न्यूली वेड कपल की फोटोज को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। करण ने बहुत ही अनोखे तरीके से दोनों को बधाई दी हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CoXp1CoSw_v/

विज्ञापन

करण जौहर ने दी बधाई

कियारा-सिड की शादी के बाद करण जौहर ने अपने कही दिल की बात कहते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ’10 साल से पहले से ज्यादा मैं इसे जानता हू्ं। शांत, मजबूत और काफी ज्यादा सेंसिटिव. उसके कई साल बाद मैं इस लड़की से मिला….शांत, मजबूत और सेंसिटिव…उसके बाद ये दोनों एक दूसरे से मिले…तब मुझे इस बात का अहसास हुआ ये दो मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग मिलकर एक बेहतरीन बॉन्ड बना सकते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों की मैजिकल लव स्टोरी की शुरुआत हो गई। इसके बाद करण ने आगे लिखा कि ‘इन दोनों को एक साथ इस तरह से देखना किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। सगाई से लेकर मंडप तक इन दोनों के प्यार की एनर्जी को हम सबने महसूस किया। मैं इन दोनों को सारी खुशियां मिले बस यही दुआ करता हूं। लव यू सिड…लव यू की….ऐसे ही हमेशा प्यार से एक दूसरे के साथ रहो।’

विज्ञापन

सिड और कियारा के बहुत करीब हैं करण

बता दें कि करण जौहर सिड और कियारा के बहुत करीब हैं। साथ ही वो इन दोनों को सपोर्ट भी करते हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है, तब करण ने ही दोनों को फिर से मिलवाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ