सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर आया अपडेट? जानें कब थिएटर्स में आएगी फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का उनके फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. बता दें कि इस मूवी को जल्द ही CBFC से हरी झंडी मिलने की उम्मीद की जा रही है.

Maatrubhumi

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर आया अपडेट (PIC- Salman Khan Films. Youtube)

विज्ञापन

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी पहले ईद के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन भारत और चीन के बीच लगातार सुधरते रिश्ते को लेकर इस मूवी की रिलीज को टाल दिया गया था. दबंग खान की इस मूवी की रिलीज को लेकर अब तक कोई डेट तय नहीं हुई है.

हालांकि, इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि इस मूवी को जल्द ही सीबीएफसी की ओर से हरी झंडी मिल सकती है. वहीं इस मूवी की रिलीज को लेकर भी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब भाईजान के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. इस मूवी में वीएफएक्स का काम किया जा रहा है, जो दर्शकों को थिएटर्स में एक बेहतरीन अनुभव देने वाली है.

विज्ञापन

कब आएगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’?

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को जल्द ही CBFC की ओर से हरी झंडी मिलने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

सलमान खान की इस मूवी को फिलहाल सेंसर बोर्ड ने नहीं देखी है. इतना ही नहीं मूवी जब फाइनल स्टेज पर पहुंचेगी, तब दर्शकों को इस मूवी के आगे की जानकारी दी जाएगी. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि मूवी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद मेकर्स फिल्म की रिलीज का तुरंत ऐलान कर सकते हैं. आपको बता दें कि सलमान खान ने इस मूवी का टीजर अपने 60वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर 2025 को शेयर किया था.

विज्ञापन

सलमान खान वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो भाईजान इन दिनों वामशी पेडिपल्ली की फिल्म मॉन्स्टर में अपना दमदार अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं इस मूवी में दबंग खान के साथ साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं सलमान खान अपना रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. इस शो का प्रीमियर 6 सितंबर को किया गया था. ‘बिग बॉस 20’ में टोटल 16 कंटेस्टेंट नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ