Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने खुद के टैलेंट से अपनी पहचान बनाई है. इन सितारों को फैंस ने दिल से प्यार दिया है. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात कर रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी सिंगिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. इस सिंगर ने 18 साल की उम्र में ही नेशनल अवॉर्ड जीत लिया था. वहीं ये सिंगर 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं. हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि श्रेया घोषाल हैं. 12 मार्च को एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. चलिए इस खास मौके पर हम एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानते हैं.
सिंगर के करियर की शुरुआत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद श्रेया घोषाल ने अपनी खूबसूरत आवाज से ऑडियंस के दिलों पर राज किया हुआ है. एक्ट्रेस का जन्म भले ही पश्चिम बंगाल में हुआ हो, लेकिन उनका बचपन राजस्थान में बीता. एक्ट्रेस ने बचपन में ही सिंगिंग की शुरुआत कर दी थी. जब श्रेया 6 साल की थीं तब वो अपनी मां के साथ अभ्यास करती थीं. श्रेया के सिंगिंग करियर की शुरुआत जी टीवी के रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ से हुई.
यह भी पढ़ें: ‘पिछले 2 साल अच्छे नहीं रहे…’, गोविंदा-सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी
एक गाने ने बदली किस्मत
‘सा रे गा मा पा’ के चिल्ड्रन स्पेशल एपिसोड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वालीं श्रेया घोषाल ने शो के जरिए अपना नाम बना लिया था. सिंगर की आवाज ने संजय लीला भंसाली का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया और डायरेक्टर ने उन्हें ‘देवदास’ में गाने का मौका दिया. इसके बाद श्रेया ने साल 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ में ‘बैरी पिया’ गाना गाया और इस तरह से सिंगर को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला.
यह भी पढ़ें: ‘मां-बाप का इकलौता सहारा…’, UK07 Rider के भाई Kalam का आया इमोशनल रिएक्शन; लिखी दिल की बात
बनाया नया रिकॉर्ड
‘देवदास’ में गाना गाने के दौरान एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 18 साल थी. ‘बैरी पिया’ गाने को हर किसी ने पसंद किया और एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिली. इतना ही नहीं 18 की उम्र में श्रेया घोषाल ने नेशनल अवॉर्ड जीता और नया रिकॉर्ड बनाया. बस फिर क्या था श्रेया ने कभी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा और आज की डेट में एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं और ऑडियंस की फेवरेट सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं.
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines