'पिछले 2 साल अच्छे नहीं रहे…', गोविंदा-सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी

Tina Ahuja on Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours: गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा ने हाल ही में अपने मम्मी-पापा के तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी मम्मी के व्लॉग में इस टॉपिक पर बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं टीना ने क्या कुछ कहा?

Tina Ahuja on Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours

Tina Ahuja on Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours: गोविंदा और सुनीता आहूजा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर पर दूसरे अफेयर का आरोप लगाया था. वहीं इससे पहले भी दोनों की तलाक की खबरें सामने आ चुकी हैं. वहीं अब गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा ने अपने माता-पिता के तलाक की खबरों पर बातें की हैं. टीना आहूजा ने अपने मम्मी-पापा के रिश्ते में आई दरार पर भी अपनी बातें रखीं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

क्या बोलीं टीना आहूजा?

टीना आहूजा ने हाल ही में सुनीता के यूट्यूब व्लॉग को होस्ट किया और तलाक की खबरों पर भी बातें कीं. टीना ने व्लॉग में कहा, ‘हम भारतीय महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और अपने बारे में कुछ नहीं सोचती. इसलिए आज मैंने अपनी मम्मी के लिए कुछ खास करने का सोचा है.’ इसके बाद टीना ने अपने माता-पिता के तलाक की खबरों पर बातें करते हुए कहा, ‘पिछले 2 साल अच्छे नहीं रहे. हमारी लाइफ में काफी-उतार चढ़ाव आया.’

विज्ञापन

टीना ने मम्मी को दिया गिफ्ट

टीना ने व्लॉग में आगे अपनी मम्मी के लिए गिफ्ट खरीदा और उन्हें दिया. वहीं सुनीता ने भी गिफ्ट मिलने के बाद टीना से कहा, ‘हर काम सीमा में होना चाहिए. मैंने अपने सारे फर्ज निभा लिए हैं और अब मैं खुद के लिए जी रही हूं. मैं इसकी हकदार हूं. अब मैं शान से जिंदगी जीऊंगी.’ वहीं इसके बाद टीना ने कहा, ‘हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए क्योंकि हम किसी के प्यार के लिए खुद को भूल जाते हैं.’

विज्ञापन

सुनीता ने गोविंदा पर लगाए थे आरोप

सोशल मीडिया पर टीना और सुनीता का ये व्लॉग काफी वायरल हो रहा है. बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर दूसरी एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया था. वहीं इसके बाद गोविंदा ने भी इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैंने कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है और किसी पर भी मेरी कोई नजर नहीं पड़ी. मेरी एक भी हीरोइन ऐसे नहीं बोल सकती कि मैंने उन्हें तंग किया हो. मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है और मेरी फैमिली को भड़काया जा रहा है. वहीं बता दें सोशल मीडिया पर जब तलाक की खबरें सामने आई थीं तब सुनीता ने खुद ही मीडिया के सामने आकर कहा था कि गोविंदा और मुझे कोई अलग नहीं कर सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ