Anant-Radhika Pre Wedding: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गया है। इवेंट में शामिल होने के लिए देश-विदेश सहित फिल्मी जगत के कई सितारे गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी जामनगर पहुंचीं। इस दौरान सबकी निगाहें एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) पर टिक गईं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें उन्हें राहुल मोदी के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए गुजरात रवाना हुए हैं। इस दौरान पैपराजी ने दोनों को बातचीत करते हुए अपने कैमरे में कैद कर लिया। श्रद्धा और राहुल ने पैपराजी को पोज नहीं दिए लेकिन उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी के हाथ लगी विनर की ट्रॉफी? वीडियो हुआ लीक, जानें कितनी मिली प्राइज मनी
कैजुअल लुक में ट्वीनिंग करते दिखे दोनों
वीडियो में श्रद्धा कपूर सिंपल व्हाइट टी-शर्ट और पैंट में दिख रही हैं, वहीं उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी व्हाइट शर्ट पहने कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का नाम पिछले लंबे समय से एक-दूसरे के साथ जुड़ता आया है। दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें कई बार लगाई जा चुकी हैं लेकिन इन अटकलों पर दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा। अंबानी के फंक्शन में दोनों को साथ में देखकर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि श्रद्धा और राहुल अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर रहे हैं।
एक्स को देखकर ऐसा था श्रद्धा का रिएक्शन
इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को लंबे समय के बाद एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे को देखते ही स्माइल देते हैं और बातचीत करते हैं। इस दौरान श्रद्धा और आदित्य ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।
‘आशिकी 2’ स्टार्स के इस रियूनियन को देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट शेप वाले इमोजी शेयर किए हैं।
अब तक ये फिल्मी सितारे पहुंचे जामनगर
गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में फिल्म जगत के कई सेलेब्स जामनगर पहुंच चुके हैं और कुछ पहुंच रहे हैं। करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ जामनगर के लिए रवाना हुई हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान, सलमान खान, इब्राहिम और सारा अली खान समेत कई स्टार्स आज प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। वहीं पॉप स्टार रिहाना भी ट्रक भर सामान लेकर जामनगर पहुंची हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines