Shoaib Ibrahim Rejects Bigg Boss: पॉपुलर टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम का नाम इस साल बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था। लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शोएब इब्राहिम ‘बिग बॉस 18‘ (Bigg Boss 18) में शामिल होने वाले हैं। एक्टर की पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) भी ‘बिग बॉस 12’ (Bigg Boss 12) में नजर आई थीं। यहां तक की दीपिका ने सलमान खान (Salman Khan) के शो की ट्रॉफी भी जीत ली थी। बावजूद इसके शोएब इब्राहिम इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।
शोएब क्यों नहीं बने ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा?
अब शोएब इब्राहिम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो फैन के पूछे हुए एक सवाल का जवाब दे रहे हैं। फैन ने एक्टर से सवाल किया है कि उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ क्यों नहीं चुना? एक्टर ने अपने फैन के इस सवाल को नजरअंदाज न करते हुए सच-सच जवाब दे दिया। लेकिन शोएब इब्राहिम ने जो कहा है वो उनके और बिग बॉस के फैंस को चौंका सकता है। शोएब के बिग बॉस में शामिल न होने की वजह आज साफ हो गई है। एक्टर ने शो छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए मेकर्स पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
एक्टर ने दिया बड़ा कारण
शोएब इब्राहिम ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘बिग बॉस 18 इसलिए नहीं लिया क्योंकि मुझे पर्सनली ऐसा लगता है, हो सकता है कि मैं गलत हूं, मुझे ऐसा लगता है कि बिग बॉस पर्सनालिटी का शो नहीं रहा। अब कंटेंट बेस्ड शो हो गया है, पहले पर्सनालिटी का शो हुआ करता था। अब आप जितना ज्यादा कंटेंट दोगे, आप उतना ज्यादा दिखोगे। आपको दिखाया जाएगा, या आप आगे तक जाओगे, तो इस वजह से।’
यह भी पढ़ें: हार्डकोर नॉन वेजीटेरियन Shakti Arora शाकाहारी बनने पर क्यों हुए मजबूर? एक किस्से ने बदला नजरिया
फेवर या ह्यूमिलिएट करते हैं मेकर्स
शोएब ने आगे कहा, ‘लेकिन फिर भी जैसे कि मैं पहले भी बोल चुका हूं कि मैं अभी अपने आपको कन्विंस नहीं कर पाया हूं। अगर कभी आगे मुझे ऐसा लगा कि मुझे करना है, खुद को कन्विंस कर लिया तो मैं कर भी लूं। अभी फिलहाल ये कारण है कि लगता है कि यार किसी को बहुत ज्यादा फेवर कर रहे होते हैं या कभी किसी को बहुत ज्यादा ह्यूमिलिएट कर रहे होते हैं या कुछ न कुछ ऐसा चल रहा होता है। ऐसा लगता है कि यार पर्सनालिटी नहीं दिख रही, कंटेंट ज्यादा हो गया है तो शायद इस वजह से, हो सकता है कि मैं गलत हूं।’
संबंधित खबरें
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी; रिवील किया पोती का नाम
22 mins agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
55 mins agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
7 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
8 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
10 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
10 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines