Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ से शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का पत्ता कट चुका है। फिनाले वीक तक तो शिल्पा पहुंच गईं, लेकिन वो टॉप 5 में जगह नहीं बना पाईं। नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर और कई सालों से बिग बॉस का सेट डिजाईन करने वाले ओमंग कुमार ने शिल्पा को खत देकर उनके एलिमिनेशन की खबर सुनाई और मेकर्स भी शिल्पा की एग्जिट से भावुक लगे। हालांकि, अब शिल्पा ने बेघर होते ही अपना रंग बदल लिया है। उन्होंने मेकर्स और शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ बयान दिया है।
शिल्पा ने सलमान और मेकर्स को किया एक्सपोज
शिल्पा शिरोडकर जो पूरे सीजन सलमान से प्यार से बात करती हुई नजर आईं और उनके सभी मजाक को हंसते हुए सहती रहीं, अब वही शिल्पा सलमान पर इल्जाम लगा रही हैं। बेघर होते ही शिल्पा ने अपने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद बड़ा बवाल हो सकता है। दरअसल, शिल्पा ने बिग बॉस और सलमान खान पर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। शिल्पा का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें वो कह रही हैं कि सलमान वीकेंड पर करण का मजाक बनाते थे।
करण का मजाक बनाने का सलमान पर लगा इल्जाम
शिल्पा कह रही हैं, ‘हर वीकेंड लोग आते थे घर में, वो करण को जानते थे, करण को सुनाते थे। बिग बॉस बोलते थे, गेस्ट बोलते थे, सलमान ने मजाक उड़ाया है।’ साथ ही शिल्पा ने ये भी माना है कि वो खुद भी करण के साथ बेहद अनफेयर रही हैं, खासकर नॉमिनेशंस में फिर भी करण मजबूत बनकर खड़े रहे। यहां शिल्पा ने साफ कहा है कि सलमान वीकेंड पर करण का जमकर मजाक बनाते थे और ये बात झूठी नहीं है। सलमान ने ही शो में करण को ‘जलनवीर’ और ‘ननद वीर’ जैसे नाम दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के अलावा हमले में कौन हुआ घायल? वीडियो से मिला सबूत
सलमान के करण की शादी का भी उड़ाया मजाक
इसके अलावा सलमान ने कई बार करण की पर्सनल लाइफ का भी मजाक बनाया है। उन्होंने करण के तलाक जैसे सेंसिटिव टॉपिक को भी नहीं छोड़ा और उस पर भी कुछ ऐसे कमेंट कर दिए जिस पर करण भी कुछ नहीं बोल पाए। बाकी सभी घरवाले सलमान की बातों पर हंसते रहे, जबकि करण उसे सह रहे थे, वो भी एक मुस्कान के साथ। वाकई करण ने शो में मजबूत बनकर कई मुश्किल हालातों का सामना किया है।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines