Shefali Jariwala Death Latest Update: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली ज़रीवाला की मौत के कारण को ढूंढने में पुलिस और फोरेंसिक की टीमें बिल्डिंग में मौजूद हैं। फैमिली सूत्र के मुताबिक शेफाली का पिछले कुछ समय से इलाज कर रहा था, जिसके लिए वो दवाई ले रही थीं। वहीं, अंबोली पुलिस ने शेफाली के पति पराग का बयान दर्ज किया। फोरेंसिक की टीम अपने साथ शेफाली के मेडिकल रिपोर्ट भी लेकर गई है। शेफाली जरीवाला के रिश्तेदार कूपर अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां उनके शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।
शेफाली अपनी सेहत को लेकर बेहद अनुशासित
कूपर अस्पताल में मौजूद लोगों में उनकी करीबी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर भी शामिल हैं। ट्रेनर ने ऑफ रिकॉर्ड बताया कि शेफाली अपनी सेहत को लेकर बेहद अनुशासित थीं। वह सख्त डाइट लेती थीं, नियमित रूप से व्यायाम करती थीं और फिटनेस को सर्वोच्च प्राथमिकता देती थी। दो दिन पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी। वो मिर्गी के दौरे को नियंत्रित करने के लिए कभी भी ठंडे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से परहेज करती थीं और मिर्गी दौरे को रोकने के लिए बनाए गए रूटीन का पालन करती थीं।
फोरेंसिक की टीम बिल्डिंग में मौजूद
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली ज़रीवाला की मौत के कारण को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम देर रात बिल्डिंग में पहुंची और अभी भी पुलिस और फोरेंसिक की टीम बिल्डिंग में मौजूद है। शेफाली जरीवाला लोखंडवाला शास्त्रीनगर के गोल्डेन रेज बिल्डिंग में रहती थी, अंबोली पुलिस की टीम यहां पहुंची है ,पुलिस के साथ ही फोरेंसिक जांच की टीम भी पहुंची है।
क्या बोला बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड
बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक रात करीब 10 से 10.30 के बीच शेफाली जरीवाला को हॉस्पिटल ले जाया गया, मैने तब गेट खोला, रात 1 बजे बिल्डिंग में शेफाली की मौत की खबर आई ,सुबह पति-पत्नी अपने कुत्ते के साथ बिल्डिंग कंपाउंड में दिखे थे,पुलिस की टीम देर रात बिल्डिंग में पहुंची और अभी भी पुलिस और फोरेंसिक की टीम बिल्डिंग में मौजूद है।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines