मशहूर गायक शंकर महादेवन IPL 2025 के फाइनल मैच के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना के लिए एक खास संगीत प्रस्तुति देने वाले हैं। इस प्रस्तुति में उनके बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी उनके साथ शामिल होंगे। ये कार्यक्रम मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और PBKS के बीच फाइनल मैच से पहले होगा।
फाइनल में परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन और उनके बेटे
इस मौके को लेकर शिवम महादेवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कल फाइनल में मिलते हैं। बहुत ही बड़ा सम्मान है ये! #IPLFINAL #TRIBUTE #SSSLIVE #IPL।”
पहलगाम आतंकी हमले के कारण IPL को एक हफ्ते के लिए रोका गया था
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान ने एलओसी और बॉर्डर इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन से हमले किए। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर हमला कर उनके रडार, संचार केंद्र और एयरफील्ड को नुकसान पहुंचाया। 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने पर सहमति बनी।
भारत-पाक के बीच तनाव के कारण IPL को एक हफ्ते के लिए रोका गया था। मैच 17 मई से फिर शुरू हुए और फाइनल की तारीख 25 मई से बदलकर 3 जून कर दी गई।
इस बार IPL को नया विजेता मिलेगा क्योंकि RCB और PBKS दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘Thug Life’ विवादों के बीच Kamal Haasan के सपोर्ट में आए राम गोपाल वर्मा, डायरेक्टर ने फिर ट्वीट किया डिलीट
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines