Jawan New Poster: ‘सावधान वो तुम्हें देख रहा है’, ‘जवान’ के पोस्टर में दिखी नए किरदार की झलक

Jawan New Poster: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू वीडियो भी रिलीज किया गया है।इस बीच अब एक बार फिर से शाहरुख खान की मचअवेटेड एक्शन एंटरटेनर ‘जवान’ का नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में […]

---विज्ञापन---

Jawan New Poster: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू वीडियो भी रिलीज किया गया है।

इस बीच अब एक बार फिर से शाहरुख खान की मचअवेटेड एक्शन एंटरटेनर ‘जवान’ का नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में गुस्सैल और तेज आंखों की एक झलक शेयर की गई है। यानी फिल्म से एक और दिलचस्प किरदार की क्लोज-अप झलक रिवील कर दी गई है।

Jawan का नया पोस्टर जारी

बता दें कि फिल्म ‘जवान’ के निर्माताओं ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “वह तुम्हें करीब से देख रहा है, उससे सावधान रहें।” हालांकि तस्वीर में दिख रहे किरदार कौन है इस बात का जिक्र मेकर्स ने नहीं किया है। लेकिन पोस्टर को देखने के बाद फैंस में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

Jawan New Poster

Jawan New Poster

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फिल्म का पोस्टर

जैसे ही फिल्म ‘जवान’ का पोस्टर सामने आया तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पोस्टर में शख्स का पूरा फेस नहीं दिख रहा है, लेकिन लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये विजय सेतुपति हो सकते हैं। बताते चलें कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति जवान एटली द्वारा निर्देशित की गई है। वहीं, ये फिल्म गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म जवान लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख की हीरोईन नयनतारा हैं और वो साउथ में खूब नाम कमा चुकी है। वहीं, शाहरुख की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो में नजर आने वाली है। साथ ही फिल्म में विजय सेतुपति भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म ‘जवान’ को 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। वहीं, अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Jul 23, 2023 03:27 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें