हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर चला था Shah Rukh Khan की बैंगनी शर्ट का जादू, ब्लॉकबस्टर साबित हुईं दोनों फिल्में

Shah Rukh Khan Purple Shirt: सुपरस्टार शाहरुख खान की हिट फिल्मों में ‘डर’ और ‘बाजीगर’ को हमेशा याद किया जाएगा। ये दोनों फिल्में न सिर्फ एक ही साल में रिलीज हुईं बल्कि इनमें फिल्माए गए गानों में एक्टर ने एक जैसी शर्ट भी पहनी थी।

विज्ञापन
जब शाहरुख खान ने दो फिल्मों में एक ही शर्ट पहनी थी। Photo Credit- Instagram

Shah Rukh Khan Purple Shirt: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। राेमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख खान की छवि पर्दे पर एक रोमांटिक हीरो वाली रही है लेकिन अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने कुछ फिल्मों में निगेटिव किरदार भी निभाए हैं। ‘डर’ और ‘बाजीगर’ ऐसी ही फिल्में हैं। खैर इन फिल्मों में सुपरस्टार का किरदार ही सेम नहीं था बल्कि उनके कपड़े भी सेम थे। ये महज इत्तेफाक हो सकता है, जो शाहरुख खान के लिए लकी साबित हुआ था।

बाजीगर में दिखा था लुक

बहुत कम लोगों ने नोटिस किया होगा लेकिन शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ और ‘बाजीगर’ जो एक ही साल में रिलीज हुई थीं, दोनों फिल्मों में उन्होंने बैंगनी रंग की एक ही शर्ट पहनी थी। दरअसल, फिल्म ‘बाजीगर’ के पॉपुलर गाने ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ में शाहरुख खान ने पीले और हरे रंग के पैच वाली गहरी बैंगनी शर्ट को डेनिम शॉर्ट्स और गोल टोपी के साथ पहना था। उस वक्त सिर्फ ये गाना ही पॉपुलर नहीं हुआ था, बल्कि शाहरुख का ये लुक भी फैंस को काफी पसंद आया था।

यह भी पढ़ें: 65 करोड़ बजट वाली फिल्म में सस्पेंस ओवरडोज, 2 घंटे 34 मिनट तक स्क्रीन से नहीं हटेंगी नजरें

विज्ञापन

डर में फिर से दोहराई शर्ट

शायद शाहरुख खान के फैंस ने भी नहीं सोचा होगा कि एक्टर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म में सेम शर्ट को दोहराएंगे और फिर से दिल जीत लेंगे। फिल्म ‘डर’ में एक गाना था ‘तू मेरे सामने…’ इस गाने में शाहरुख को दोबारा से उसी बैंगनी शर्ट में देखा गया था। इस बार उन्होंने अपनी शर्ट को ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया था।

दोनों ही फिल्में हुई थीं ब्लॉकबस्टर

दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ और ‘बाजीगर’ दोनों एक ही साल में रिलीज हुई थीं। जहां ‘बाजीगर’ नवंबर, 1993 में रिलीज हुई थी, तो वहीं ‘डर’ दिसंबर,1993 में रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं और शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola