Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Farzi Season 2 को लेकर शाहिद कपूर का बड़ा ऐलान, OTT पर फिर मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक फिर ओटीटी पर धमाका करने वाले है. शाहिद इन दिनों बहुप्रतीक्षित थ्रिलर सीरीज 'फर्जी 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 8, 2026 17:34
farzi 2
'फर्जी 2' शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग के बाद अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. 3 साल के लंबे इंतजार के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर थ्रिलर सीरीज के साथ ओटीटी पर वापसी कर रहे हैं. शाहिद कपूर ने सीरीज का लुक शेयर किया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो एक कोलाज पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा हुआ है ‘फर्जी डे 1 शूट’. आपको बता दें कि साल 2023 में फर्जी का पहला सीजन रिलीज किया गया था. यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आए थी, जिसके बाद  दूसरे सीजन को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 28 में निभाया 65 साल के पिता का रोल, 80s में बने सबसे खतरनाक विलेन…, 40 साल से बॉलीवुड पर छाया ये एक्टर

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ का हुआ ऐलान

आपको बता दें कि फरवरी 2026 में शाहिद कपूर की मच अवेटेड सीरीज पर ‘फर्जी 2’ का ऐलान किया गया था. इतना ही नहीं राज निदिमोरु और कृष्णा दसरा कोथापल्ली जिन्हें राज एंड डीके के नाम से भी जाना जाता है. शाहिद कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘फेकर्स आर बैक’. जिसके बाद से ही उनके फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें कि डीके ने ‘द फैमिली मैन’ जैसी वेब सीरीज बनाई है, जो लोगों को खूब पसंद आई है.

यह भी पढ़ें: Prime Video पर मौजूद ये 7 Spy Thriller मूवी घुमा देंगी दिमाग, क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

‘फर्जी’ का पहला सीजन कहा देखें?

शाहिद कपूर ने इस सीरीज में सनी का किरदार निभाया है, जो आर्थिक तंगी से काफी परेशान है और वो बाद में गलत काम करने लगता है. सीरीज में दिखाया गया है सनी नकली नोट छापने का कारोबार करने लगता है. इस सीरीज में ईमानदार पुलिस ऑफिसर माइकल का किरदार विजय सेथुपथी ने निभाया है. बता दे कि ‘फर्जी’ सीरीज का पहला सीजन 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था. यह सीरीज लोगों को खूब पसंद आ रही है. अगर आपने अभी तक शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 08, 2026 05:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.