Prime Video पर मौजूद ये 7 Spy Thriller मूवी घुमा देंगी दिमाग, क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश

आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक है, तो आज हम आपके लिए 7 ऐसी स्पाइ थ्रिलर फिल्म लेकर आए है, जिसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. इन फिल्मों का क्लाइमैक्स आपको लंबे समय तक याद रहने वाला है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

spy thriller film
1 / 8

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही है. आप भी OTT पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. हम आपको 7 ऐसी स्पाइ थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको काफी मजा आने वाला है. इतना ही नहीं इन फिल्मों का क्लाइमैक्स आपको काफी दिनों तक याद रहने वाला है.  

विज्ञापन

बटला हाउस

बटला हाउस2 / 8

लिस्ट में पहला नाम 'बटला हाउस' का आता है. यह फिल्म 2019 में रिलीज की गई थी. यह  मूवी साल 2008 के कथित मुठभेड़ को उजागर करती है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम नजर आए है. यह फिल्म 2 घंटे 26 मिनट की है. आप इस फिल्म को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. (Photo: Amazon prime video)

विज्ञापन

पठान

पठान3 / 8

दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नाम आता है. इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज किया गया था. बता दें कि किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. Amazon Prime Video पर आप इस मूवी को देख सकते हैं. (Photo: Amazon prime video)

टाइगर 3

टाइगर 34 / 8

तीसरे स्थान पर भाईजान की फिल्म 'टाइगर 3' का नाम शुमार है. सलमान खान की इस मूवी को लोगों ने खूब पसंद किया था. इतना ही नहीं इस मूवी ने दुनियाभर में 464 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते है. (Photo: Amazon prime video)

विज्ञापन

हॉलीडे

हॉलीडे5 / 8

चौथे नंबर पर खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'हॉलीडे' का नाम आता है. अक्षय कुमार की इस फिल्म में गोविंदा और सोनाक्षी सिंहा नजर आई है. अगर आप यह मूवी एक बार देखना शुरू करते है, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे. इस मूवी के हर सीन पर आपको ताली बजाने का मन करेगा. यह फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जा रही है. (Photo: Amazon prime video)

सरफरोश

सरफरोश6 / 8

5वें स्थान पर आमिर खान की स्पाइ थ्रिलर फिल्म 'सरफरोश' का नाम आता है. इस मूवी में आपको थ्रिलर के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलने वाला है. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (Photo: Amazon prime video)

विज्ञापन

डी-डे

डी-डे7 / 8

6वें नंबर पर ऋषि कपूर और इमरान खान की फिल्म 'डी-डे' का नाम काबिज है. इस फिल्म में आपको भर-भर कर थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म साल 2013 को थिएटर में रिलीज की गई थी. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (Photo: Amazon prime video)

मद्रास कैफे

मद्रास कैफे8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' का आता है. इस मूवी का क्लाइमैक्स आपको काफी दिनों तक याद रहने वाला है. जॉन की यह मूवी 23 अगस्त 2013 में रिलीज की गई थी. आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (Photo: Amazon prime video)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन