Jawan Chaleya Teaser: इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साउथ इंडस्ट्री के बड़े निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी नजर आ रहे हैं। किंग खान (SRK) की ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसी बीच शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ टीजर शेयर किए हैं, जो उनके नए सॉन्ग ‘छलेया’ (Chaleya) के हैं। एक्टर ने इस गाने को तीन भाषाओं में शेयर किया है।
इन शेयर किए गई टीजर्स में इस गाने का नाम अगल-अलग है। हिंदी में ये गाना ‘छलेया’, तमिल में इस गाने का नाम ‘हायोदा’ (Hayyoda) और तेलुगु में इस गाने का नाम ‘चलोना’ (Chalona) है। वहीं, गाने के टीजर में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आ रही हैं। दोनों एक साथ काफी कोजी और रोमांटिक नजर आ हे हैं।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 ने खत्म की देओल फैमिली की दरार, सालों बाद साथ दिखा हेमा-धर्मेंद्र का परिवार
कब रिलीज होगा SRK-Nayanthara का रोमांटिक सॉन्ग
शाहरुख खान ने इस गाने के टीजर को जारी करते हुए बताया कि है ये गाना कल यानी सोमवार (14 अगस्त) को रिलीज होने वाला है। इस टीजर को शेयर करते हुए एक्टर कैप्शन में लिखते हैं ‘जवान का प्यार। रोमांटिक, जेनटल स्विट।#चलेया सोमवार को जारी होगा’।
एक्टर आगे लिखते हैं ‘अनिरुद्ध तुम मैजिकल हो। फराह हमेशा की तरह तुम्हें प्यार करता हूं। प्रिया आपकी आवाज बेहद प्यारी है। विवेक आपकी बातें मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैं। #जवान दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी’।
फैंस कर रहे गाने के रिलीज का इंतजार
बता दें कि शाहरुख खान के इस पोस्ट के बाद फैंस उनके इस गाने के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। एक्टर के पोस्ट पर काफी संख्या में लाइक्स-कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस का यही कहना है कि वो गाने के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान आखिरी बार ‘पठान’ (Pathaan) में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
5 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
6 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
7 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
10 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
12 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
14 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
15 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines