हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shah Rukh Khan के लेटेस्ट लुक से चौंके फैंस, मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे किंग खान

Shah Rukh Khan Viral Video: शाहरुख खान का नया लुक वायरल हो रहा है। 59 साल की उम्र में शाहरुख खान जबरस्दस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
59 साल की उम्र में शाहरुख खान का सबसे हॉट लुक वायरल हो रहा है। (Photo Credit- X)

Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शाहरुख खान के किसी चाहने वाले ने उनका एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है। इस वीडियो ने आते ही तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में शाहरुख खान बेहद अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक इतना हटके है कि फैंस के होश उड़ गए हैं। किंग खान का नया वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शाहरुख खान का नया लुक वायरल

शाहरुख खान के लेटेस्ट वीडियो में वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि किंग खान लिफ्ट से बाहर आते हुए सिक्योरिटी के साथ बिल्डिंग से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। इसपर लिखा है, ‘Billy Hill’ और साथ ही शाहरुख ने अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए बीनी कैप लगाई हुई है। ग्रे जॉगर पैंट में शाहरुख कमाल लग रहे हैं।

मस्कुलर बॉडी और टैटू के साथ दिखे शाहरुख खान

वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहरुख के हाथ पर टैटू भी दिखाई दे रहे हैं। अब एक्टर का ये नया हॉट लुक देखकर फैंस भी बेताब हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शाहरुख खान ने ये नया लुक क्यों लिया है? क्या ये लुक शाहरुख खान की किसी अपकमिंग मूवी से है? या फिर वो किसी विज्ञापन में इस फायरी लुक में दिखाई देने वाले हैं? अब इसका तो खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शाहरुख खान को इस अवतार में देखकर फैंस के मुंह खुले रह गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Misha Agrawal के निधन के बाद बहन ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, 1 दिन पहले ही कहा था- ‘मैं फेल हो गई’

शाहरुख का नया अंदाज देख खुले रह गए फैंस के मुंह

अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि DON 2 के बाद शाहरुख खान का सबसे बेहतरीन लुक है। फैंस ने शाहरुख खान के इस वीडियो को उनकी बॉडी की तरह कड़क बताया है। अब कोई हार्ट तो कोई फायर इमोजी के साथ शाहरुख खान के इस लुक पर रिएक्ट करता हुआ नजर आ रहा है। एक वीडियो के वायरल होते ही शाहरुख खान टॉक ऑफ द टाउन बन गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola