Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

SRK की ‘किंग’ की रिलीज डेट को लेकर फैंस को मिली खुशखबरी, मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई यही जानना चाहता है कि उनकी फिल्म 'किंग' कब रिलीज होगी. फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा हिंट दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Jan 18, 2026 23:00
king shahrukh khan
शाहरुख खान फिल्म किंग (File Photo)

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हर कोई जानना चाहता है कि बॉलीवुड के बादशाह की फिल्म ‘किंग’ कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अगर आप भी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल किंग खान ने अपने इस फिल्म का टीजर अपने 60वें बर्थडे पर जारी किया था. वहीं अब मेकर्स ने ‘किंग’ फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी भी कंफर्म नहीं की गई है. लेकिन मेकर्स के हिंट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म शायद क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

यह भी पढ़ें: Joy Awards 2026: ब्लैक सूट में शाहरुख खान का रॉयल लुक वायरल, रियाद में किंग खान का ग्लोबल जलवा

---विज्ञापन---

SRK के साथ नजर आएंगी सुहाना खान

आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म किंग के जरिए 2 साल बाद बड़े पर्दे पर आने वाले हैं. इस फिल्म में किंग खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि शाहरुख खान और सुहाना एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे.  ‘किंग’ में सुहान SRK की स्टूडेंट का किरदार निभा रही है. दरअसल फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म की रिलीज डेट जल्द अनाउंस हो सकती है. हालांकि शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: ‘काम नहीं मिल रहा…’, एआर रहमान ने बयान से मारा यू-टर्न, वीडियो शेयर कर दी सफाई

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ आनंद ने दिया हिंट

किंग फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने  X (एक्स) अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिससे देख शाहरुख खान के फैन काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल बीते दिन सिद्धार्थ ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “और….”.  वहीं आज फिर उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “तारीख…”. अब शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शायद वो किंग फिल्म की रिलीज डेट जल्द अनाउंस करने वाले हैं. 

First published on: Jan 18, 2026 11:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.