'काम नहीं मिल रहा…', एआर रहमान ने बयान से मारा यू-टर्न, वीडियो शेयर कर दी सफाई

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एआर रहमान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल उन्होंने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिल रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बोला था कि मुझे 7 सालों तक बॉलीवुड में अपनापन नहीं मिला था. लेकिन अब एआर रहमान ने अपने बयान से यू-टर्न मार लिया है. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी है.

rahman

एआर रहामन (File Photo)

मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म रोजा से की थी. इस मूवी में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था, जिसके लिए उन्हें उस वक्त 25 हजार रुपये मिले थे. उन्होंने इंटरव्यू में बताया की रोजा, बॉम्बे और दिल जैसी फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनापन सा नहीं लगता था. लेकिन फिल्म ताल के बाद उन्हें बॉलीवुड में अपनापन लगने लगा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहमान के बयान पर बवाल

एआर रहमान ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि मुझे अब फिल्म इंडस्ट्री से काम मिलना काफी कम हो गया है. इंडस्ट्री में उन लोगों को काम मिल रहा है, जो सही क्रिएटर भी नहीं है. रहमान के इस बयान के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपना बयान जारी किया है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनके दावों को गलत बताया है. इतना ही नहीं कंगना ने कहा कि रहमान मुझसे मिलना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि मैं बीजेपी की समर्थक हुं. वहीं सिंगर मनोज तिवारी ने भी कहा, ‘मैं हैरान हुं कि रहमान साहब ने ऐसा क्यों बोला. मैं एआर रहमान का बहुत बड़ा फैन हूं. उन्होंने ऐसा क्यों कहा मुझे समझ में नहीं आ रहा है.’ बॉलीवुड सिंगर शान ने भी एआर रहमान के दावों को गलत बताया है. उन्होंने कहा की काम मिलना न मिलना किसी के हाथ में नहीं है. मुझे भी इंडस्ट्री में लंबे समय तक कोई काम नहीं मिला था.’

विज्ञापन

एआर रहमान ने शेयर किया वीडियो

वहीं अब एआर रहमान एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मेरे लिए संगित हमेशा लोगों और संस्कृति से जोड़ने का तरीका रहा है. मेरे मन में देश और संगीत के लिए बहुत प्यार और सम्मान  है. मै भारतीय होने पर गर्व करता हूं. रहमान ने आगे कहा कि मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. मुझे उम्मीद है कि मेरी भावनाओं को आप सभी अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ