---विज्ञापन---

चल नहीं सकते Anurag Dobhal, फिर भी बच्चे से मिलने पहुंचे यूट्यूबर, बेबी को देख हुए इमोशनल, कही दिल की बात

Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बनते ही अपने बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे हैं. इसका उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में अनुराग बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं. अनुराग की वाइफ रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके फैंस के साथ इस न्यूज को शेयर किया है. इस बीच अब खुद अनुराग भी अपने बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे हैं. इसका एक वीडियो भी अनुराग ने शेयर किया है और अपने दिल की बात लिखी है. आइए जानते हैं कि अनुराग ने क्या कहा है और उनके इस वीडियो में क्या है?

अनुराग ने वीडियो किया शेयर

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वो कार से उतरते (लोगों की मदद से) हुए नजर आ रहे हैं. दूसरे लोगों की मदद से अनुराग व्हीलचेयर पर बैठते हैं. इसके बाद वीडियो में वो अपने बच्चे को गोद में लिए नजर आते हैं. हालांकि, इस दौरान अनुराग बेहद इमोशनल नजर आते हैं और ये उनके फेस पर साफ दिखता है.

---विज्ञापन---

बच्चे को निहारते नजर आए अनुराग

वीडियो में अनुराग अपने बच्चे को लगातार निहारते नजर आते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने इसके कैप्शन में लिखा है कि दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए और दिल का इमोजी शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस और यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में अनुराग

अनुराग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है और हर कोई उन्हें बधाई भी दे रहा है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अनुराग की चर्चा हो रही थी. अनुराग ने एक वीडियो के जरिए अपने परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर सुसाइड की कोशिश भी की.

बुरी तरह घायल हुए थे अनुराग

इस एक्सीडेंट में अनुराग बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद अब वो अपना इलाज करवा रहे हैं. इस दौरान अनुराग की वाइफ रितिका ने उन्हें सपोर्ट किया, लेकिन बच्चे के जन्म की पोस्ट में उन्होंने अपने पति को टैग नहीं किया था. अब अनुराग खुद अपने बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे हैं, जिसका ये वीडियो उन्होंने शेयर किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Anurag Dobhal बने पिता, UK07 Rider की वाइफ ने शेयर की बच्चे की पहली झलक

First published on: Mar 28, 2026 04:54 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola