हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Satish Shah के अंतिम संस्कार में सितारों का बुरा हाल, रोते-बिलखते स्टार्स के वीडियो आए सामने

Satish Shah Funeral: मशहूर एक्टर सतीश शाह का अंतिम संस्कार हो गया है. सतीश शाह के अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नम नजर आईं. हर कोई सतीश को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा था.

विज्ञापन
Satish Shah. image credit- social media

Satish Shah Funeral: मशहूर एक्टर सतीश शाह के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सतीश शाह का अंतिम संस्कार हो गया है. अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए टीवी सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड के सितारे आए थे. सतीश शाह के अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम नजर आई और सितारे रोते-बिलखते नजर आए.

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो

सोशल मीडिया पर सतीश शाह के अंतिम संस्कार से कई वीडियोज सामने आए हैं. इन वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी सतीश को आखिरी विदाई देने पहुंचे हैं, लेकिन इस दौरान सभी बेहद परेशान हैं. इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रुपाली गांगुली नजर आ रही हैं.

रो-रोकर बुरा हाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि रुपाली का रो-रोकर बुरा हाल है. एक्ट्रेस की आंखों से आंसू बह रहे हैं, वो खुद को कंट्रोल भी कर रही हैं, लेकिन वो बेहद इमोशनल हैं और रोए जा रही हैं. इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में कई लोग नजर आ रहे हैं. साथ ही रुपाली भी नजर आ रही है. वीडियो में रुपाली के साथ एक दूसरी महिला भी है.

विज्ञापन

फराह खान भी दिखीं इमोशनल

रुपाली और महिला दोनों ही रो रही हैं. हालांकि, रुपाली उनके गले लगगकर उन्हें चुप कराने की कोशिश करती हैं. इसके अलावा फराह खान का भी एक वीडियो सामने आया है. फराह खान भी सतीश के अंतिम संस्कार में इमोशनल नजर आईं. फराह ने वैसे तो चश्मा लगाया है, लेकिन वो चश्मे से ही अपने आंसू साफ करती दिखीं.

इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान

इसके अलावा सतीश को अंतिम विदाई देने आए स्टार्स ने उनके बारे में बात भी की. इस दौरान सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि सतीश शाह के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. वो सिनेमा के बेहद शानदार कलाकार थे. सतीश हमारे दिल का टुकड़ा था. हमारे साथ पढ़ा था, एक्टिंग सीखी थी. उन्होंने आगे कहा कि सतीश ने मेरे साथ मेरे बेटे के साथ काम किया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Karur Stampede Case: करूर भगदड़ हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे विजय, कल होगी मीटिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola