Zara Hatke Zara Bachke Review: थिएटर प्रेमियों के लिए सारा अली खान और विक्की कौशल की मोस्ट पॉपुलर फिल्म जरा हटके जरा बचके आखिरकार रिलीज हो गई है। जिस पल से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था उसी पल से फैंस इस फिल्म के इंतजार में थे। अब आखिरकार फिल्म रिलीज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म का रिव्यू।
कॉलेज लवर से पति-पत्नि बनने की कहानी (Zara Hatke Zara Bachke Review)
बता दें कि फिल्म की कहानी बेहद सिंपल लेकिन दिलचस्प होने के साथ ही आज कल के कपल्स के साथ रिलेट करने वाली है। फिल्म की कहानी कपिल दुबे (विक्की कौशल) और सौम्या चावला (सारा अली खान) की है। यह दोनों कॉलेज लवर हैं, जो आगे चलकर शादी के बंधन में बंध जाते हैं। अब कहानी में शादी के बाद कैसे यह जोड़ी एक जॉइंट फैमिली में रहने के कारण अपने रिश्ते में बदलाव के साथ ही अपने प्यार में भी तनाव महसूस करती है। फिल्म की आगे की पूरी कहानी इसके ही इर्द-गिर्द घूमती है।
अपना घर बनाने की मशक्कत
फिल्म में एक दूसरे के प्यार में डूबे कपिल जो की पेशे से जिम ट्रेनर है और सौम्या जो की एक टीचर है, का सपना एक सपनों का घर बसाने का होता है, हालांकि यह सपना, सपना ही रह जाता है लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए वे कड़ी मशक्कत करते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब ब्रोकर कपिल और सौम्या को अलग-अलग आईडिया देते हैं। इसमें पहला आईडिया यह रहता है कि कपिल अपने पिता से कहे की वह उसे परिवार से अलग कर दें, जिससे वह बेघर और गरीब हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः सारा-विक्की ने चूल्हे पर सेंकी रोटियां, ज्वाइंट फैमिली के साथ मस्ती का वीडियो वायरल
ब्रोकर के प्लान में फंसे कपल
हालांकि, कपिल इसमें अपने परिवार को शामिल नहीं करता और दूसरे आईडिया पर जोर देता है, जिसमें ब्रोकर कपिल और सौम्या को तलाक लेने की बात कहता है, जिससे सौम्या बेघर हो जाएगी। दोनों को दूसरा आईडिया अच्छा लगता है, लेकिन कब यह नाटक हकीकत में बदल जाता है यह पता भी नहीं चलता। फिल्म का हर मोड़ अपने आप में रोचक है। अब इसमें सवाल यह उठता है कि यह सच मे अलग हो जाएगी यह जोड़ी, क्या दोनों को होगा अपने रिश्ते को बचाने का एहसास, क्या फिर होंगे दोनों एक? इन सवालो के जवाब पाने के लिए आपको थिएटर में जाकर फिल्म को देखना होगा।
ये तो हो गई फिल्म की स्टोरी की बात। बात करें स्टार्स की एक्टिंग की तो विक्की और सारा दोनों ने ही अपनी तरफ से पूरी कोशिश है एक मिडिल क्लास फैमिली के कैरेक्टर लगने की। दोनों की जोड़ी और केमेस्ट्री देखने लायक है। फिल्म में इन दोनों के अलावा इनामुलहक, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी और सुष्मिता मुखर्जी भी अपने कैरेक्टर में पूरी तरह उतरे हुए दिखाई दिए हैं।
लेखक ने पेश की जबरदस्त कहानी
डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर इससे पहले वह हमे ‘लुक्का चुप्पी’ जैसी खूबसूरत फिल्म दे चुके हैं। वहीं, बात करें गानों की तो सचिन जिगर द्वारा म्यूजिक प्लॉट हर सिचुएशन में बिल्कुल फिट बैठता है। फ़िल्म के लेखकों मैत्रेय बाजपेयी और रमीज़ इल्हाम खान की तारीफ करनी बनती है। वहीं प्रोड्यूसर दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे ने एक बार फिर दर्शकों के सामने एक कमाल की फिल्म पेश की है।
फिल्म: जरा हटके जरा बचके
कास्ट: विक्की कौशल, सारा अली खान, इनामुलहक, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी
डायरेक्टर: लक्ष्मण उटेकर
रेटिंग – 3.5/5
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
26 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines